डिफेंस एक्सपो 2020:देश-विदेश के व्यापारियों ने अभी से बुक कराई अपनी सीट, देश के इस राज्य में होगा निवेश का फायदा

राजधानी दिल्ली में पांच से आठ फरवरी तक होने वाले डिफेंस एक्सपो के लिए देश-विदेश की 278 कंपनियों ने 77 प्रतिशत स्थान बुक करा लिए हैं। सोमवार को दिल्ली में हुए राजदूतों के गोलमेज सम्मेलन में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने विभिन्न देशों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

डिफेंस एक्सपो 2020

सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा उत्पादन में भारत को एक मजबूत साझेदार की तलाश है। सरकार ने कंपनियों को आवश्यक मंजूरी देने के लिए नीतिगत सुधार भी किए हैं। बीते दो वर्षों में देश से रक्षा उत्पादों का निर्यात सात गुना बढ़ा है। सम्मेलन में शामिल प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि यूपी में निवेश के लिए माकूल माहौल है।

राजधानी दिल्ली

रक्षा मंत्री ने बताया कि निवेशकों को कई रियायतें दी जा रही हैं। उन्होंने एक्सपो के जरिए प्रदेश में हजारों करोड़ के निवेश की उम्मीद जताई है। सिंह ने गोलमेज सम्मेलन में कहा, ‘डिफेंस एक्सपो के आने वाले संस्करण में यह कार्यक्रम 2025 तक एयरोस्पेस, रक्षा उत्पादों और सेवाओं में लगभग 26 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार हासिल करने के हमारे इरादे को प्रदर्शित करेगा।’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘हम उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर के लिए अपनी योजनाओं का प्रदर्शन करेंगे। जहां हमारे पास पहले से ही लगभग एक बिलियन अमेरिकी डॉलर की निवेश प्रतिबद्धताएं हैं। डिफेंस एक्सपो 2020 में 100 से अधिक व्यावसायिक कार्यक्रमों और सेमिनारों आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। जिसमें 1000 से अधिक प्रदर्शकों के आने की उम्मीद है।’

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि चार दिनी डिफेंस एक्सपो के जरिए कंपनियों को यूपी में निवेश के फायदे बताए जाएंगे। निवेशकों की परेशानियों को दूर करने के लिए निवेश मित्र पोर्टल बनाया गया है। 48 देशों के उच्चायुक्त और वरिष्ठ राजनयिकों सहित 83 देशों के प्रतिनिधियों ने गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि कंपनियों ने डिफेंस एक्सपो लेकर उत्सुकता दिखाई है। अवस्थी ने बताया कि डिफेंस एक्सपो की थीम डिजिटल ट्रांसर्फोमेशन रखी गई है। एक्सपो के जरिए मित्र देशों के साथ अत्याधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकी विकसित करने के साथ इस क्षेत्र का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन करना भी है।

LIVE TV