डिफेंस एक्सपो-2020 की कमान संभालने पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Report:- Awanish Kumar/Lucknow

लखनऊ में शुरू हो रहे डिफेंस एक्सपो-2020 की कमान संभालने के लिए रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंच गए हैं। पूरे आयोजन की जानकारी देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कर्टेन रेजर सेरेमनी में पत्रकारों को संबोधित किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कई महीनों की मेहनत का स्वप्न आज अपना वास्तविक आकार ले रहा है।

इस आयोजन श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देते हुए उनको धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस शानदार आयोजन के पीछे अपने देश को सुदृढ, सशक्त और समृद्धशाली बनाना है। पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेत्रत्व के कारण पूरी दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। अब भारत को दुनिया में गंभीरता से लिया जाता है। भारत के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना अपनी शान समझी जाती है।

राजनाथ सिंह

लखनऊ डिफेंस एक्सपों इतनी बड़ी संख्या में विदेशी निवेशकों का आना इसका उदाहरण है। राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनियाभर में तेजी से बदल रही तकनीक को जानने, समझने और उससे जुड़ने के लिए डिफेंस एक्सपो-2020 एक महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि हम भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग के रूप में तैयार कर रहे हैं और इसके लिए डिफेंस एक्सपो उचित प्लेटफॉर्म साबित होगा।

मेक इन इंडिया को प्रमोट करने के लिए भी यह आयोजन सहायक होगा। उन्होंने कहा कि हमारा भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। आने वाले समय में हम दुनिया की टॉप थ्री इकोनॉमी में रहेंगे। डफेंस सेक्टर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, किसान से मांगे 500 रूपये

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी के लिए यह एक अवसर है कि पीएम नरेंद्र मोदी की भवनाओं के अनुरूप यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के लिए तैयारी पूरी कर ली है।

उत्तर प्रदेश में निवेश के उत्तम अवसर हैं। हमारे पास 25 हजार एकड़ लैंड बैंक है। उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादों के लिए देश में इतना बड़ा डिफेंस एक्सपो पहली बार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पाद के क्षेत्र में डिफेंस एक्सपो महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

LIVE TV