डिनर डेट को और भी स्पेशल बनाने के लिए जाएं मुंबई की इन जगहों पर…

झिलमिलाती रोशनी और मन को सुकून देने वाले संगीत के साथ अगर आपको पूल साइड या रूफ टॉप पर भोजन का आंनद उठाने का मौका मिल जाए तो यकीनन पूरा दिन ही बन जाता है। मुंबई में ऐसे कई रेस्टोरेंट हैं, जो सिर्फ भोजन के साथ-साथ सेंटिमेंट्स भी परोसते हैं। चाहे कोई खास अवसर हो या आपको अपने पार्टनर प्रपोज करना हो या फिर एनिवसर्री सरप्राइज देना हो या फिर यूं ही अपने पार्टनर के साथ आप एक यादगार शाम बिताना चाहते हों तो मुंबई में आपको ऐसे कई रेस्टोरेंट मिल जाएंगे, जहां आप अपने इस उद्देश्य को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ रेस्टोरेंट के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट प्लॉन कर सकते हैं। यकीन मानिए, इन रेस्टोरेंट में जाने के बाद आप बिल्कुल भी निराश नहीं होंगे-

डिनर डेट को और भी स्पेशल बनाने के लिए जरूर जाएं मुंबई की इन जगहों पर...

पाम ग्रोव, रामादा प्लाजा

रामादा प्लाजा पाम ग्रोव मुंबई में जुहू बीच पर मौजूद एक फाइव स्टार होटल है। यह मुंबई के सबसे अच्छे रेस्त्रां में से एक है। मुंबई हवाई अड्डे के पास मौजूद यह होटल बीचफ्रंट रेस्त्रां के सभी फायदे आपको देता है। रमादा प्लाजा के कमरे और सुइट्स आपको  seaview वाले मिलेंगे। इसके अतिरिक्त होटल में बिजनेस मीटिंग व बैंक्वेट सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध होती हैं।

अगर आप मुंबई के बेहतरीन कैफे में जाना चाहते हैं तो रमादा प्लाज़ा में टैंगेरिन कैफ़े में एक बार जरूर जाएं। टैंगेरिन कैफ़े अपने किसी खास के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां पर आपको वेज और नॉन वेज खाने के कई ऑप्शन मिलेंगे। स्वादिष्ट भोजन और पूलसाइड सेटिंग डिनर डेट को और भी अधिक खास बनाती है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो पास्ता, टी, फ्रेंच टोस्ट, नूडल्स आदि को जरूर टेस्ट करें।

विश्व दुग्ध दिवस 2019 : जानिए क्यों मेनोपॉज के बाद बहुत जरूरी है दूध

सेवन किचन

सेवन किचन एक अवॉर्ड विनिंग रेस्टोरेंट हैं, जहां पर दिन के किसी भी समय जाकर आप पिज्जा, कबाब और बेहतरीन स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं।इस होटल का इंटीरियर और नेचुरल लाइटिंग की व्यवस्था इसे और भी अधिक खास बनाती है। यह रेस्त्रां कपल्स के लिए जितना अच्छा है, फैमिली और दोस्तों के साथ एक यादगार शाम बिताने के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है।

वैसे तो सेवन किचन का हर व्यजंन बेहद खास है, लेकिन अगर आप वहां जा रहे हैं तो वहां की प्रॉन डम्पलिंग, सुशी, पिज्जा, पास्ता, रबड़ी, वैफल्स और डिम सम्स का स्वाद अवश्य चखें। यह रेस्त्रां 24 घंटे खुला होता है और यहां पर दो लोगों के खाने का खर्च 4000 से 5000 रुपए के बीच आता है।

असिलो, होटल पैलेडियम

40 वीं मंजिल पर स्थित असिलो होटल पैलेडियम से मुंबई का एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। एक बेहद ही आरामदायक सोफे पर बैठकर आकाश के नजारों को देखने का आनंद कुछ और ही है। अगर आप मुंबई की electrifying nightlife के चेहरे को देखना चाहते हैं तो एक बार यहां अवश्य जाना चाहिए। बेहतरीन व्यू के साथ-साथ लाइटिंग और म्यूजिक माहौल को और भी अधिक खुशनुमा बना देता है। यह होटल शाम को 5:30 से सुबह के 1:30 बजे तक खुला होता है।

हिंदुस्तान के कई हिस्सों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी, कई स्थानों पर पारा पहुंचा 50 के पार

होटल इंटर कॉन्टिनेंटल, चर्चगेट

अगर आप सच में एक बेहद रोमांटिक डिनर डेट पर जाना चाहते हैं तो मुंबई के चर्चगेट पर स्थित होटल इंटरकांटिनेंटल में एक बार जाना तो बनता है। इस होटल ही सीटिंग अरेजमेंट से लेकर लाइटिंग आदि सबकुछ खास है।

यहां पर आपको सबकुछ व्हाइट ही नजर आएगा, जो इस प्लेस को बेहद रोमांटिक बनाता है। इसके अलावा यहां बैठकर मरीन ड्राइव के नजारे यकीनन एक्साइटमेंट को और भी अधिक बढ़ाते हैं। इतना ही नहीं, यहां का खाना, कॉकटेल और मॉकटेल सभी कुछ लाजवाब है। शाम होते ही जैसे ही यहां पर लाइट्स जलने लगती हैं तो यहां का नजारा देखते ही बनता है।

LIVE TV