डिजिटल शिक्षा के मद्देनजर इस कॉलेज को मिला उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान का खिताब, वजह है बेहद चौकाने वाली

सुधर रही व्यवस्थाओं और डिजिटलाइजेशन की दिशा में हो रहे प्रयासों के चलते कुमाऊं विश्वविद्यालय को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ सरकारी विवि के अवॉर्ड से नवाजा गया है। विवि को मिले अवार्ड की घोषणा बर्कसायर मीडिया की ओर से शुक्रवार देर शाम दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई।

डिजिटल शिक्षा

प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के साथ शुरू हुआ आधुनिकता की दौड़ तेज हो गई है। अब विवि विद्यार्थियों को डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराने के साथ ही स्मार्ट कैंपस निर्माण करने की दिशा में काम कर रहा है। यूएसए की मीडिया कंपनी बर्कशायर की ओर से वर्ष 2018 के लिए भारत के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थानों के चयन को लेकर सर्वे कराया था, जिसमें कुमाऊं विवि को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में स्थान मिला।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा संग जल्द ही करने वाले हैं शादी

एशिया के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान 2019 के लिए भी चयनित किया गया है

वहीं इसी संस्था की ओर से कुमाऊं विवि को एशिया के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान 2019 के लिए भी चयनित किया गया है और ये सम्मान सितंबर में बैंकॉक में प्रस्तावित कार्यक्रम में दिया जाएगा। वहीं इससे पहले कुमाऊं विवि को इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से कराए गए सर्वे में 32वां और क्यूएस रैंकिंग में ब्रिक्स देशों के विवि की सूची में 350 वां स्थान मिल चुका है।

प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत कुमाऊं विवि के पूर्व विद्यार्थियों के बल पर विवि नए मुकाम हासिल कर रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सहयोग, प्राध्यापकों, कर्मचारियों की लगन, मेहनत के बल पर आज हम इस स्थान पर हैं। आगे चुनौतियां कई हैं लेकिन उनको पार कर और भी आगे जाना है।

 

LIVE TV