एक साथ तीनों कोरियोग्राफर ‘डांस प्लस सीजन-2’ में बिखेरेंगे जलवा

डांस प्लस सीजन-2मुंबई| बोस्को मार्टिस, सीजर गोंजाल्वेस और रेमो डिसूजा ने डांस रियलिटी शो डांस प्लस सीजन-2 के लिए एक साथ मंच साझा किया। बोस्को और मार्टिस ने डांस करने वालों को मंच प्रदान करने के लिए डिसूजा की तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें; आलिया और सिद्धार्थ की आशिकी पर महेश भट्ट की नजर

डांस प्लस सीजन-2 है डांसर्स का प्लेटफार्म

एक संयुक्त बयान में बोस्को और सीजर ने कहा,”यह शो भारत के अगले डांसर के लिए एक प्लेटफार्म है। मंच पर गेटो नृत्य शैली और संगीतमय हिपहॉप को पेश करके इस शो ने अपनी लोकप्रियता को बढ़ाया है। हम दोनों ही देश के नृत्य का भविष्य नृत्य की इन अनुभवहीन प्रतिभाओं से जल्द मिलने के लिए सेट पर आना चाहते थे। हम ज्यादा से ज्यादा प्रस्तुतियां देखना चाहते थे इसलिए हम अपनी कुर्सियों से चिपक गए ।”

यह भी पढ़ें; दीपिका के लिए हॉलीवुड ने फैला दी बाहें, अब ‘पेपर’ पर आएंगी नजर

स्टार प्लस के इस शो में शक्ति मोहन, धर्मेश येलांदे और पुनीत पाठक मार्गदर्शक के रूप में हैं।

LIVE TV