ट्रंप के बदले बोल , कहा- भारत के साथ व्यापर करना ‘मूर्खता’ है

नई दिल्ली: भारत की बढ़ती शक्ति को देख शायद अमेरिका थोडा-सा घबरा गया है| ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि जहाँ एक तरफ भारत और अमेरिका के रिश्ते काफ़ी अच्छे हुआ करते थे पर अब अचानक से ट्रंप के ऐसे बोल तो उसी तरफ इशारा करते हैं|

व्यापार को लेकर एक ओर अमेरिका और चीन के बीच रिश्ते सुधर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका और भारत के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है| खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार भारत पर निशाना साध रहे हैं|

अमेरिकी राष्ट्रपति भारत द्वारा अमेरिकी उत्पादों पर लगाए जा रहे शुल्क को लगातार मुद्दा बना रहे हैं| वहीं ट्रंप खुद कर रहे हैं कि चीन के साथ व्यापार को लेकर उनके रिश्ते बेहतर हो रहे हैं| दरअसल हफ्तेभर के अंदर डोनाल्ड ट्रंप दोबारा भारत पर टैक्स को लेकर तंज कसा है|

आईटी ने कमलनाथ के करीबियों पर मारी रेड, जेटली ने कहा- सरकार से रेड का कोई मतलब नहीं

ट्रंप ने कहा है कि भारत द्वारा बड़ी संख्या अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत से अधिक का शुल्क लिया जा रहा है| उन्होंने अपने प्रशासन से इस तरह के ‘मूर्खता वाला कारोबार’ पर गौर करने को कहा| इससे एक दिन पहले ट्रंप ने भारत की आलोचना करते हुए उसे दुनिया का सबसे अधिक कर वाला देश बताया था|

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार भारत को ‘टैरिफ किंग’ कहते रहे हैं, जो अमेरिकी उत्पादों पर काफी ऊंचा कर लगाता है| ट्रंप ने शनिवार को लॉस वेगास में कहा, ‘एक ऐसा मामला है जहां भारत हमसे काफी ऊंचा शुल्क वसूल कर रहा है| महान देश, महान दोस्त, प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी कई चीजों के लिए हमसे 100 प्रतिशत से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं|’

ट्रंप ने दावा किया कि वहीं अमेरिका द्वारा भारत के ऐसे उत्पादों पर कुछ भी शुल्क नहीं लिया जा रहा| जबकि भारत दुनिया में सर्वाधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है| उन्होंने पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम में कहा कि भारत हर्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल समेत अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाता है| उन्होंने कहा कि इस तरह का अत्यधिक शुल्क उचित नहीं है|

LIVE TV