टहलते टहलते यहाँ लोगों को मिल गए अरबों के नोट, लेकिन सच्चाई जानकर कोई नहीं लगा सका हाथ…

पैसे की जरूरत हर इंसान को होती है। इंसान पैसा कमाने के लिए सुबह से शाम तक प्रयास करता रहता है। इंसान की जिंदगी का आधा हिस्सा पैसा कमाने के चक्कर में ही बीत जाता है। यह पैसा ही है जो इंसान को किसी काम को करने के लिए प्रेरित करता है।

टहलते टहलते यहाँ लोगों को मिल गए अरबों के नोट,

पैसा ही इंसान को गलत रास्ते पर ले जाता है। इंसान पैसे को लेकर हमेशा सजग रहता है। आज हम आपको पैसे से ही संबंधित एक ऐसी घटना के बारे में बताएंगे जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि, कुछ दिनों पहले पूर्वी रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में लोगों को एक जगह पर लगभग 1 अरब रुबल यानि कि भारतीय मुद्रा में लगभग 113 करोड़ रुपए के नोट मिले।

इस जगह पर दलदली मिट्टी और जंगली झाड़ियां मौजूद थी। अब सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि लोगों के जिस समूह ने इस बड़ी रकम की खोज की थी उन्हें इसे खर्च करने की इजाजत नहीं थी।

बता दें, जिस जगह इस रकम को पाया गया वह मॉस्को से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ब्लादिमीर में है। ऐसा कहा गया कि कभी यहां एक प्राचीन खदान हुआ करता था जहां सोवियत संघ के समय मिसाइलें रखी जाती थी।

घने कोहरे की भेंट चढ़े तीन वाहन, 2 लोगों की हुई दर्दनाक मौत…

यहां पाए गए नोटों की जांच जब पुरातत्व विभाग ने की तो उन्हें पता लगा कि ये नोट सोवियत संघ के जमाने की है और अभी इन नोटों का चलन नहीं है।

परीक्षण के दौरान इस बात का खुलासा किया गया कि साल 1961 से 1991 के बीच इन नोटों को जारी किया गया था। इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि कभी बाढ़ आई होगी जिस वजह से ये नोट बहकर खदान में चले गए होंगे।

वैसे आज के दौर में इनकी कोई वैल्यू नहीं है। मान लीजिए अगर आज के जमाने में ये नोट चलन में होते तो इसे ढूंढ़ने वाले लोगों की किस्मत चमक जाती।

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV