झारखंड: तूफान ‘यास’ ने पहुंचाया भारी नुकसान, करीब 2 लोगों ने गवाई जान

देश में पहले से ही कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण कोहराम मचा हुआ है। एक ओर जहां देश इस वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर भारत में मुसीबतों का पहाड़ टूटता हुआ दिखाई दे रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश के कुछ समुद्री हिस्सों में यास नामक चक्रवात के आने से तबाही का मंजर देखने को मिला। इसी कड़ी में झारखंड का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि झारखंड में बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवाती तूफान ‘यास’ के चलते हुई भारी बारिश हुई जिसके कारण कई कच्चे मकान ढह गए।

इसी के साथ बताया जा रहा है कि इस तूफान में करीब दो लोगों ने अपनी जानें गवां दी। झारखंड में इस तूफान से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। आपको यह भी बता दें कि राज्य में बीते दो दिनों से तेज बारिश हुई जिसके कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया। फिलहाल राहत बचाव दल के द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान तटीय इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजने का काम जारी है। बता दें कि राज्य में बारिश का कहर कुछ यूं रहा कि यहां कई पुल भी बह गए। तूफान के मद्देनजर राज्य में अलर्ट जारी है।

LIVE TV