झांसी की रानी को लेकर कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान, कहा- लक्ष्मीबाई को……

यह मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर के दतिया जिले के भांडेर का है। मामले को अंजाम कांग्रेस नेता व विधानसभा प्रत्याशी फुलसिंह बरैया ने दिया है। फूल सिंह अपने बयानों को लेकर काफी चर्चाओं में रहा करते हैं। ठीक कुछ ऐसा ही इस बार भी हुआ। दरअसल फूल सिंह के एक विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद से लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बतादें कि कठित वीडियो में फूल सिंह झांसी की रानी को लेकर विवादित टिपप्णी कर रहे हैं। साथ ही उनका मजाक बना रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक वायरल विडियो फूल सिंह द्वारा किये गए एक कार्यक्रम का था जिसमें वहां उपस्थित समाम लोगों को वे संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने झंसी की रानी पर कहा कि, ‘खूब लड़ी मर्दनी वो तो झांसी वाली रानी है…बुंदेले हरबोलो के मुंह हमने सुनी कहानी है। सुनी ही है, यह तो लिखी भी नहीं, क्यों सुनते हो तुम..? युद्ध का मैदान कहां था…झांसी। और मरी आत्महत्या करके ग्वालियर में। वीरांगना उसी को कहते हैं जो युद्ध के मैदान में मरे। युद्ध का मैदान झांसी में था, मरी थी लक्ष्मीबाई ग्वालियर में ‘आत्महत्या करके’। आत्महत्या करने वाले को अगर वीरांगना कहा, तो रोज 10 लड़कियां आत्महत्या कर रही हैं, उन्हें भी लिखो कि वीरांगना हैं ये…ठीक है…’

कांग्रेस नेता फूल सिंह यहां भी नही रुकते है वे झांसी की रानी पर और बोलते हुए कहते हैं कि, ‘दिमाग से सोचिए आप..लिखी हुई और सुनी हुई बातें मत करिए। कौन लड़ा था मालुम है? इसके बारे में पढ़िए। झलकारी बाई कोरिन हमारी बहन लड़ी थी झांसी में…ये तो अपने बच्चे को ले कर भाग रही थीं, ये लड़ी नहीं हैं, लक्ष्मीबाई एक मिनट नहीं लड़ीं। और लिख दिया खूब लड़ी मर्दानी…ओहहह..हो…हो…’

LIVE TV