स्टेज पर लड़ पड़ीं दो हसीनाएं, वीडियो वायरल
मुंबई। बॉलीवुड में कैटफाइट की वजह से हसीनाएं अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों जैकलीन फर्नांडिज अपनी को-स्टार तापसी पन्नू के साथ कैटफाइट की वजह से सुर्खियों में आई थीं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह लीजा हेडन के साथ हाथापाई पर उतर आई हैं।
बीते दिनों वरुण धवन की फिल्म ‘जुड़वा 2’ की फिल्म के सेट से कैटफाइट की खबरें काफी आई थीं। खबरों के मुताबिक फिल्म की दोनों एक्ट्रेसेस जैकलीन फर्नांडिज और तापसी के बीच काफी मन मुटाव हो गए थे। उनके बीच की दूरिया चर्चा का विषय बन गई थीं।
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत के बीच होगा शाहरुख की फिल्म का मिनी ट्रेलर
दोनों की कैटफाइट का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक नई खबर सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर जैकलीन और लीजा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक दूसरे से लड़ाई करती नजर आ रही हैं।
जैकलीन और लीजा के बीच बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों एक दूसरे से हाथापाई पर उतर आती हैं। इस वीडियो में दोनों स्टेज मौजूद हैं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ हो जाता है। दोनों एक दूसरे से माइक छीनते हुए हाथापाई करने लगती हैं।
जैकलीन पैर मारकर लीजा से हाथापाई की शुरुआत करती हैं। इसपर बदले में लीजा उनके बाल नोचने लगती हैं। दोनों की लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने शेयर किया है।
बता दें, ये वीडियो महज एक मजाक है। दोनों एक्ट्रेसेस मस्ती के मूड में ऐसा कर रही हैं। असल में दोनों के बीच कोई मतभेद नहीं हैं। आज लीजा हेडन का जन्मदिन है। साजिद ने लीजा को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए यह वीडियो शेयर किया है।