जुलाई के पहले ही दिन गर्मी ने तोड़ा अबतक का रिकॉर्ड, आज से हो सकती है बारिश

दिल्ली में गर्मी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2014 के बाद जुलाई का पहला ही दिन सोमवार इस माह का सबसे गर्म रहा। मई-जून की तरह सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जुलाई के पहले ही दिन गर्मी

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 व न्यूनतम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आयानगर में तापमान सर्वाधिक 43.8, पालम में 43.4 व जाफरपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चार-पांच दिन से तापमान 40 से काफी ऊपर चल रहा है।

अमित शाह ने कश्मीर को लेकर किया बड़ा ऐलान, जल्द होगा ये जरुरी काम

गर्म हवाएं भी लोगों को परेशान कर रही हैं। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान न केवल बादल छाए रहेंगे, बल्कि हल्की बारिश की भी संभावना है।

हल्की बारिश का यह दौर 7 जुलाई तक जारी रहेगा। इस कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी होगी। तापमान इस दौरान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। मानसून की झमाझम बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

जुलाई माह का सर्वाधिक तापमान
2014    42.3 (13 जुलाई)
2015    39.8 ( 04 जुलाई)
2016    39.8 (01 जुलाई)
2017    38.5 (10 जुलाई)
2018    40.0 (9 व 10 जुलाई)

LIVE TV