जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही , रेन बसेरे का नहीं हैं अब तक कोई पुख्ता इन्तेजाम

REPOTER-समी अहमद

 PLACE-सीतापुर,यूपी

 ठंड का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में सीतापुर जिला प्रशासन के द्वारा ठंड को लेकर क्या व्यवस्थाएं की गई है और कहां-कहां शहर में रैन बसेरे बनाए गए हैं इसको लेकर लाइव टुडे की टीम ने देर रात जिला प्रशासन और नगर पालिका द्वारा बनवाए गए रैन बसेरों का रियलिटी चेक किया। जिसमें शहर में कई जगहों पर अभी तक प्रशासन के द्वारा रेन बसेरे बनाए ही नहीं गए हैं और जो रैन बसेरे बनाए गए हैं उनकी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही थी।

 

 

लेकिन नगर पालिका प्रशासन के द्वारा जो रैन बसेरा बनवाए गए हैं रोडवेज बस स्टैंड पर उनमें व्यवस्थाएं तो समुचित दिखाई दी लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा जिला अस्पताल के अंदर बनाए गए रैन बसेरा ताला लटकता नजर आया।

लखनऊ शहर का ये फुटओवर ब्रिज आज बदहाली की कगार पर…

 

जहां जिला प्रशासन के द्वारा सीतापुर शहर में अभी तक सिर्फ दो से तीन ही जगह रैन बसेरे बनाए गए हैं। जिसमें पहला रैन बसेरा रोड रोडवेज बस स्टैंड पर बनाया गया है जबकि दूसरा रैन बसेरा जिला अस्पताल के अंदर बनाया गया है। वहीं अगर सीतापुर जंक्शन की बात करें तो अभी तक जिला प्रशासन के द्वारा सीतापुर जंक्शन पर रैन बसेरे का इंतजाम नहीं किया गया है।

जिससे ट्रेन से सफर करने वाले दूरदराज के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर बात करें जिला प्रशासन के दावों की तो जिला प्रशासन दावे तो कर रहा है ठंड से बचने के लिए गरीबों को कंबल और रैन बसेरों का इंतजाम किया गया है लेकिन ठंड के मौसम में ठिठुरते लोग आज भी जमीन पर लेटकर अपनी रातों को गुजार रहे हैं।  सिर्फ रैन बसेरों की खानापूर्ति कर अपने कर्तव्य से इतिश्री कर दी गई है।

लाइव टुडे की टीम जब देर रात रैन बसेरों का रियलिटी चेक करने पहुंची तो रैन बसेरों का नजारा अलग ही दिखाई दिया। सबसे पहले लाइव टुडे की टीम जिला अस्पताल में प्रशासन के द्वारा बनवाए गए रैन बसेरे का रियल्टी चेक करने पहुंची तो वहां पर रैन बसेरे में ताला लटकता हुआ नजर आया। जब अस्पताल में आए तीमारदारों से बात की गई तीमारदारों ने बताया कि हम लोगों को रैन बसेरे की जानकारी ही नहीं है कि जिला प्रशासन ने कहां पर रेन बसेरे बनाए हैं।

लेकिन हम लोग मरीजों के साथ वार्ड में ही फर्श पर लेटने को मजबूर है। तीमारदारों का कहना है कि यह जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की है कि वह लोगों को जानकारी दें प्रशासन के द्वारा रेन बसेरा बनवाया गया है। हम लोगों को तो इस बात की जानकारी ही नहीं है कि रैन बसेरा कहां पर बनाया गया। जब रैन बसेरे में ताला लटकने पर बात की गई तो तीमारदारों का कहना है यह जिला प्रशासन ने बनवाया है तो अब जिला प्रशासन ही जाने।

जहां इसके बाद लाइव टुडे की टीम रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंची जहां पर नगर पालिका प्रशासन के द्वारा बनवाए गए रेन बसेरे में समुचित व्यवस्थाएं नजर आई और उसमें यात्री भी लेटे हुए नजर आए। इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन के द्वारा एक कर्मचारी को भी वहां पर तैनात किया गया है जो रैन बसेरे की देखरेख कर रहा था।

वहीं यात्रियों से जब बात की गई उन्होंने कहा कि पहले हम लोग टीन शेड के नीचे ही लेट कर रात गुजार देते थे लेकिन जब से नगर पालिका प्रशासन के द्वारा रेन बसेरा बनवाया गया है तब से हम लोग इसी में रुक रहे हैं।  प्रशासन के द्वारा कंबल बांटने के सवाल पर यात्री ने बताया कि अभी तक प्रशासन के द्वारा हम लोगों को कंबल नहीं वितरित किए गए हैं।जब ज्यादा ठंड लगती है तो हम लोग दो रजाई का इस्तेमाल करते हैं।

वही जब इस संबंध में एसडीएम अमित भट्ट से लाइव टुडे की टीम ने बात की तो उन्होंने बताया ठंड के पहले ही डीएम के निर्देश पर हम लोगों ने पहले ही रेन बसेरे स्थापित कर दिए हैं। 10 बेड का रैन बसेरा रोडवेज स्टैंड पर और जिला अस्पताल में भी रेन बसेरा स्थापित कर दिया गया है।

लेकिन इसके अलावा और भी रैन बसेरे स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा कंबल वितरण का भी कार्यक्रम किया जा रहा है।  साथ ही जो स्थानीय लोग हैं व्यापार मंडल के लोग हैं संभ्रांत  नागरिक हैं और जो एनजीओ हैं उनका भी सहयोग लिया जा रहा है।

 

LIVE TV