जावड़ेकर ने किया राहुल गांधी से प्रश्न, कहा- कांग्रेस शासित राज्यों में दुष्कर्म घटित होने पर क्यों हो जाते हैं मौन

इन दिनों राहुल गांधी अपने विपक्षियों की तांग खींचने का मौका तलाश रहे हैं। मौका मिलने पर राहुल गांधी खूब दहाड़ते हैं पर वे इस कार्य में इतना सलग्न थे कि उन्हें अपने राज्यों की कोई खोज-खबर नही रही। जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल पर प्रहार कर डाला। दरअसल, होशियारपुर के टांडा गांव में बीते दिनों 6 साल की दलित बेटी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया गया साथ ही उसकी निर्दइता से हत्या कर दी गई।

प्रकाश जावड़ेकर ने इसे काफी चौका देने वाली घटना का नाम दिया और राहुल के साथ प्रियंका को घेरते हुए कहा कि इन दोनों को राजनीतिक दौरों पर जाना बंद कर देना चाहिए बल्कि इन्हें पंजाब व राजस्थान का दौरा करना चाहिए। प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल को संबोधित करते हुए तमाम सवाल पूछे जिसमें से उन्होंने यह कहा कि इन राज्यों में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध का ब्योरा लेना चाहिए साथ ही जल्द से जल्द संज्ञान भी लेना चाहिए।

बतादें कि जो कांग्रेस सरकार कभी अपने आपको गरीबों की पार्टी कह संबोधित किया करती थी व अन्य पार्टियों को राजनीति सीखाती रहती है उसी कांग्रेस सरकार ने उपर्युक्त पीड़िता के परिवार से किसी भी प्रकार की मुलाकात नही की। ना ही किसी प्रकार का आदेश दिया। विपक्षी दलों का कहना है कि राहुल अपने शासित राज्यों पर बिल्कुल ध्यान नही देते। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी उन्होंने कुछ विशेष नही किया। आपको याद होगा कि राहुल अपनी वाह-वाही के लिए हाथरस पीड़िता के घर पहुच कर फोटो खिचवाई थी। शायद इस बार भी राहुल कुछ दिनों बाद टांड़ा पहुंच कर फोटो शेसन कर सकते हैं।

LIVE TV