जालौन: झाड़ियों में मिला मासूम का शव, जांच में जुटी पुलिस

जालौन जिले के माधौगढ़ में शाम चार बजे से गायब मासूम के न मिलने से परिजनों से पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने देर रात तक खोजबीन की तो बच्ची का शव स्वास्थ्य केंद्र के पास केले की झाड़ियों में पड़ा मिला। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी, अपर एसपी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

मासूम बच्ची का शव मिलने से हाहाकार मच गया, पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा दो गढ़ी निवासी अश्विनी दुबे मंगलवार खेत की कटाई करने गए थे। खेत काटकर शाम घर पहुंचने पर पुत्री साहनी दुबे को घर में न देख पत्नी राधा देवी से जानकारी की। अश्विनी ने पत्नी सहित मोहल्ला व आसपास के घरों में पुत्री की खोजबीन की। पुत्री के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस के आला अफसर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन की।

रात लगभग 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र के पास खड़े केले की झाड़ियों में मासूम का शव मिल गया।मासूम का शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. ईरज राजा, अपर एसपी असीम चौधरी, सीओ रविंद्र गौतम पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और ग्रामीणों के साथ-साथ परिजनों से पूछताछ की। मासूम के दादा ओमप्रकाश दुबे का कहना है कि नातिन सुबह से मेरे पास थी।

उन्होंने आगे बताया की पुत्र अश्विनी दुबे शाम को घर लौटे और नातिन के न होने की बात पर आसपास जानकारी की। वहीं मासूम की मां राधा देवी, पिता अश्विनी दुबे ने कोतवाल विमलेश कुमार को शिकायत देते हुए बताया कि पढ़ोसी युवक नेत्रपाल सिंह बच्चों को टाॅफी, नमकीन, खिलाता था। मना करने के बाद भी अक्सर बच्चों को खिलाता रहता था। युवक के खिलाफ मासूम के माता पिता ने तेहरीर दे दी है।

LIVE TV