जायदाद के लिए महिला को पहले तेज़ाब से जलाया फिर कुल्हाड़ी से किया घायल, आरोपी फरार…

रिपोर्ट: कुमार रहमान

बरेली 

बरेली में पड़ोसियों ने एक महिला पर तेज़ाब डाल दिया। फरीदपुर थाना क्षेत्र के कस्साबान मोहल्ले  में रहने वाली साजिदा पर उसके ही पड़ोसी लोगों ने तेज़ाब से हमला कर दिया।

उसके बाद उन लोगों ने उसके  सिर में कुल्हाड़ी मारकर उसे घायल भी कर दिया। गंभीर हालत में महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तेजाब डाला

पीडित महिला ने बताया कि उसका नौकर और परिवार के लोगों के बहकावे में आकर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं।

उसे कई बार समझाया गया लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया। आज उसके बच्चे और पत्नी घर पर आए और उसके ऊपर पहले कुल्हाड़ी से हमला किया।

क्या सुभाष चंद्र बोस का खजाना लूटने वाले को नेहरू ने दिया था इनाम, देखें क्या है सच्चाई

फिर तेज़ाब फेंक कर फरार हो गए। महिला के ऊपर तेज़ाब गिरते ही वह जलन से चीख उठी।

चीखने की आवाज़ सुनकर लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

 

LIVE TV