जानें ऐसे शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में जो इशारा करते है आने वाली विपत्ति की ओर…

हिंदू धर्म शास्त्रों में कई ऐसे शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास कराती हैं। शकुन शास्त्र में ऐसी कई बातें बताई गई हैं जो आने वाले समय के अच्छे या बुरे होने के बारे में बतातीं हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में जो भविष्य में होने वाली दूर्घटनाओं की ओर इशारा करते हैं।

जानें ऐसे शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में जो इशारा करते है आने वाली विपत्ति की ओर...

काले चूहों का ज्यादा संख्या में आना – अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगें तो ये निकट भविष्य में आने वाली विपत्तियों की ओर इशारा करता है।

कुत्ते का रोना – कोई कुत्ता घर के मेन गेट के सामने मुंह करके रोए तो घर में कोई समस्या या ये किसी की मृत्यु का संकेत देता है।

वर्दी पर दाग! पुलिसकर्मी के पास मिली लगभग 2 करोड़ी की हेरोइन, गिरफ्तार

खुदाई में मरे हुए जीव का मिलना – अगर आप जमीन की खुदाई कर रहे हैं और इस दौरान कोई मृत जीव या सांप का दिखना आने वाले बूरे समय को दर्शाता है।

घर में चमगादड़ों का आना या रहना – ये भविष्य में होने वाली बड़ी दूर्घटना की ओर इशारा करता है।

पक्षी का घायल होना – यदि आपके घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिरे तो यह निकट भविष्य में होने वाली दूर्घटना का संकेत होता है।

उल्लू का आवाज करना – अगर आपके घर की छत पर उल्लू आकर बैठे और आवाज करें तो घर में अचानक विपत्ती आने के योग बनते हैं।

बिल्लियों का लड़ना – घर में बिल्लियों के लड़ने को भी अशुभ माना गया है। ये परिवार में होने वाले झगडे की ओर इशारा करता है।

लाल चींटियों का आना – घर में लाल चींटियों का आना किसी बड़े नुकसान की ओर इशारा करती हैं।

घर में दीमक या मधुमक्खी छत्ता होना –  घर में दीमक की बामी या मधुमक्खी छत्ता होना घर के मुखिया के स्वास्थ्य में होने वाली परेशानी की ओर इशारा करता है।

पाँव से जूता निकलना – यदि यात्रा पर जाते हुए पाँव से जूता निकल कर गिर जाये तो यह अशुभ संकेत हैं।

घर में घायल पक्षी का आना – यदि घर में कोई चोट खाया या घायल पक्षी या उसका कोई काटा हुआ अंग आँगन में गिरता है तो, समझ लीजिए कि महासंकट आने वाला है।

घर में कुतिया का प्रसव – घर में यदि कुतिया प्रसव करती है तो यह गृहस्वामी के लिए अच्छा संकेत नहीं है, इसके कारण शत्रु की वृद्धि होती है तथा अपने ही परिवार में मतभेद होने लगते है।

गाय का स्वयं दूध पीना – यदि पालतू गाय अपना दूध पीती हो या अत्यधिक सिर हिलाती हो, तो घर के गृहस्वामी के ऊपर कर्ज बढ़ता है और भाग्य खराब होने लगता है।

दूध जमीन पर गिरना – यदि घर में दूध बार बार जमीन पर गिरता हो, किसी भी कारण से तो घर में क्लेश और विवाद की स्थिति बनती है।

जानिए क्यूआर कोड से मांग रहे हैं भीख भिखारी, कमा रहे हैं 45 हजार रु…

बिल्ली का रास्ता काटना – कार्य पर जाते समय यदि बिल्ली रास्ता काट जाए तो कार्य असफल होने की आशंका रहती है। आप घर वापस आकर या थोड़ा विश्राम कर आगे जाएँ। तब कार्य सफल होगा।

देवता की मूर्ति टूटना – घर में किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र टूट जाए तो मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट हो सकता है। निवारण के लिए रामरक्षास्तोत्र अथवा दुर्गा माँ की आराधना करें।

LIVE TV