जानें आखिर क्यों इस जगह पर पैदा होने के कुछ दिन बाद अंधे हो जाते हैं इंसान और जानवर…

हमने अक्सर सुना है कि अंधे होने के बहुत सारे कारण होते हैं कभी एक्सीडेंट के वजह से तो कभी कभी बीमारी की वजह से। लेकिन आज हम आपको बताएँगे की कैसे एक गांव में लोग पैदा होने के कुछ दिन बाद ही अंधे हो जाते हैं। दुनिया में ऐसी बहुत सारी रहस्यमई जगह  हैं जहां पर बहुत सारी चीज़े हैं जो अभी तक लोगों से अनजान हैं। मैक्सिको में एक ऐसा ही रहस्यमई गांव हैं जिसे अन्धो का गांव भी कहा जाता हैं क्योंकि यहां इंसानों से लेकर जानवर तक सब अंधे हो जाते हैं। इसके पीछे भी एक गहरा रहस्य छुपा हुआ है।

अंधे

इस गांव का नाम  टिल्टेपक हैं। इस गांव में जोपोटेक जनजाति के लोग रहते हैं। कहते हैं कि यहां जन्म के समय बच्चे बिल्कुल ठीक होते हैं लेकिन उसके कुछ दिनों के बाद ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है यानी वो अंधे हो जाते हैं।  इस गांव में रहने वाले लोग अपने अंधेपन के पीछे की वजह एक शापित पेड़ को मानते हैं। उनका मानना है कि लावजुएला नाम के एक पेड़ को देखने के बाद यहां इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक सब अंधे हो जाते हैं।

निमंत्रण देने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, अंतर्देशीय पत्र कार्ड पर छपवाया शादी का निमंत्रण

हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि लोगों के अंधेपन के पीछे कोई पेड़ नहीं, बल्कि एक खतरनाक और जहरीली मक्खी है। खास किस्म की इस जहरीली मक्खी के काटने से ही लोगों के आंखों की रोशनी चली जाती हैं। इस गांव में करीब 70 झोपड़ियां हैंजिसमें करीब 300 लोग रहते हैं। खास बात ये है कि यहां किसी भी घर में खिड़की नहीं होती। हालांकि माना जाता है कि यहां कुछ लोगों की आंखों की रोशनी ठीक है, जिनकी वजह से ही बाकी के लोग यहां रह पाते हैं।

LIVE TV