जानिए साउथ की सबसे महंगी अभिनेत्री , जिसकी फीस हैं सबसे महंगी…

साउथ की अभिनेत्री नयनतारा के अधिकतर फैंस है। वहीं देखा जाए तो नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्टर्स में से एक मानी गयी हैं। वहीं नयनतारा का जीवन काफी विवादों में रहा हैं।

 

 

बतादें की प्रभुदेवा से अफेयर की हो या शाहरुख की फिल्म में डांस करने से मना करने की। नयनतारा की हर अदा ने दर्शकों का दिल जीता है। आइए आज बात करते हैं नयनतारा की प्रॉपर्टी और इनकम की।

 

मनीष मल्होत्रा के पिता का हुआ निधन , अंतिम दर्शन को पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे…

साल 2003 में आई मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से करियर की शुरुआत करने वाली नयनतारा कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। हालांकि पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थीं। तभी मनासीनाकाड़े के डायरेक्टर ने उन्हें नोटिस किया था और उन्हें ये फिल्म ऑफर की थी लेकिन नयनतारा ने ये फिल्म ठुकरा दी थी। हालांकि बाद में काफी मनाने के बाद वह इस फिल्म में काम करने को तैयार हुईं और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

साउथ सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली नयनतारा आज सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। नयनतारा एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। नयनतारा हाल ही में ‘सई रा नरसिम्हा रेड्डी’ में नजर आईं थीं। नयनतारा की फिल्म ‘इमाइका नॉडिगल’ भी काफी पसंद की गई थी। इसके अलावा नयनतारा इसी साल साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार के साथ ‘विश्वासम’ में नजर आई थीं।

नयनतारा ने 50 सेकंड के टीवी ऐड की शूटिंग की लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इस ऐड की शूटिंग दो दिन तक चली थी। बात करें नयनतारा की प्रॉपर्टी की तो नयनतारा के पास करीब 68 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है। नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया था।

दरअसल इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाड़िया भी हैं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। नयनतारा कई ब्रॉड्स के लिए एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। इसके उनके पास थिरुवला, केरल में एक आलीशान बंगला और कोच्चि के प्रेस्टीज नेप्च्यून कोर्टयार्ड में शानदार फ्लैट भी है।

लेकिन नयनतारा की सबसे सुपरहिट फिल्म रजनीकांत की ‘चंद्रमुखी’ रही, जो हिंदी में ‘भूलभुलैया’ नाम से रिलीज हुई। नयनतारा ने ‘श्रीराम राज्य’ में सीता का रोल किया था। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ तेलुगू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

LIVE TV