मुंबई : बॉलीवुड दुनिया की सबसे चर्चित सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा वो एक बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। वहीं प्रियंका की पहचान अब सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है पूरी दुनिया में अब उनके नाम की चर्चा होती है।
हाल में प्रियंका न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुई थीं। इस दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और इस बारे में बोलने पर उन्हें कोई शर्म नहीं है।
बता दें की प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में 10वें वार्षिक महिला सम्मेलन में शामिल हुईं। यहां उन्होंने दुनिया भर में महिलाओं को प्रभावित करने वाले कई महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बातचीत की। यहीं एक विषय उठा महिलाओं का यौन उत्पीड़न। इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर अपनी राय रखी।
दरअसल इस मामले पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ऐसा लगता है महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न शब्द जुड़ कर आता है। अब, एक-दूसरे का सपोर्ट करने के कारण, लोग हमें चुप नहीं करा पाते और ऐसा देखकर बहुस साहस आता है।
प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वो भी यौन उत्पीड़न के चंगुल से भी नहीं बची हैं। उन्होंने कहा- इस कमरे में हर किसी को शायद एक न एक बार इसका सामना करना पड़ता है। हमारे पास हमेशा एक आवाज थी। बस किसी ने हमारी नहीं सुनी। अब अगर मेरे पास एक कहानी है तो मुझे नहीं लगता कि मैं अब और अकेली हूं और मुझे इसे बताने में कोई शर्म नहीं है।
मीटू मूवमेंट के चलते बीते साल बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप लगा था, इसके चलते कई सेलेब्स को इंडस्ट्री से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। #MeToo मूवमेंट में नाना पाटेकर, साजिद खान, आलोक नाथ, विकास बहल सहित कई सिलेब्रिटीज का नाम आया था।
https://www.youtube.com/watch?v=ruSrnQt-t-E