जानिए विटामिन से भरपूर दही के असरदार फायदे

सभी प्राणियोंम के दूध और दूध से बने पदार्थ पौष्टिक तो होते है, और इसमें दहीका स्थान प्रथम है। दही के साथ खाया हुआ कुछ भी सहजता से पाचन होता है और उस भोजन के विटामीन और प्रोटीन सरलता से अपने खून में मिल जाते है। इसीलिये दही को ‘परिपूर्ण आहार’ कहा जाता है।

जानिए विटामिन से भरपूर दही के असरदार फायदे

पेट भरे रहने का अनुभव होता है

दही के सेवन से पेट पुरी तरह भरे रहने का अहसास लंबे समय तक बना रहता है।  इसलिये दो भोजन के बीच में दही का सेवन करने से भूख नही लगती।  जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

पर्याप्त प्रोटीन से युक्त आहार

दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और कॅल्शियम होता है, जो सरलता से शरीर में स्वीकार किया जाता है और शरीर की जरुरत को पूरा करता है।

ऊर्जा से भरपूर आहार

दही के सेवन से भरपूर ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है और भागदौड की वजह से होने वाली थकान तुरंत कम होती है। दही और शक्कर के सेवन से काम शक्ति बढती है। नपुंसकता कम होती है। शुक्राणु की संख्या और गुणवत्ता में सुधार आता है

दबंगों ने पीएम आवास की जमीन पर किया जबरन कब्जा, पीड़ित परिवार ने दी ये चेतावनी

रोग प्रतिरोधक शक्ति बढती है

दही के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढाने वाली कोशिकाये सक्रीय होकर शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूती देती है। जिससे जीवाणुओंका नाश होता है और संक्रामक रोगोंसे बचा जा सकता है। दातों की सडन रोकी जाती है।

मधुमेह को नियंत्रण में रखता है

दही से रक्त शर्करा का स्तर सही रखकर मधुमेह को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। मधुमेह में होनेवाली गुप्त अन्गों की खुजली कम होती है।

पाचन क्रिया में सुधार

दही का आसानी से पाचन होता है। उसी तरह पेट और आन्तोंके पाचक स्त्राव आसानी से तैयार होते है जिससे भारी भोजन भी सहजता से पचाया जाता है। ज्यादा तीखे, तेलवाले, मसालेदार, चटपटे भोजन के साथ दही खाया जाये तो वह भोजन तकलीफ नही देता है।

दिल के बिमारी की संभावना कम होती है

खून के अंदर की वसा की मात्रा घटाने की क्षमता दही में होती है। इसलिये दही के सेवन से दिल के बिमारी की संभावना कम होती है। रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।

विटामिन से भरपूर

विटामिन बी ५, बी १२ जैसे विटामिन की प्रचुर मात्रा दही में होने से वह खून में हिमोग्लोबिन बढ़ाता है। और तंत्रिका तंत्र स्वस्थ रहता है। कॅल्शियम और विटामिन डी दांत और हड्डियो को मजबूत रखता है। कशेरूकाओं का स्वास्थ्य सुधारता है। 

आन्तों का स्वास्थ्य सुधारता है

लॅक्टो बॅक्टेरीया आदि आन्तोंके स्वास्थ्य के लिये पोषक जीवाणु दही में पाये जाते है जो आन्तों का स्वास्थ्य सुधारते है। आन्तों का कैन्सर होने की संभावना कम होती है। पेट रोज साफ होता है।

चेहरा, त्वचा चमकती है

शहद, बदाम तेल के साथ दही मिलाकर, चेहरे पर और त्वचा पर १५ मिनिट तक लगाकर रखनेसे त्वचा की मृतऔर खराब कोशिकाये निकल जाती है। त्वचा पर निखार आता है। संतरे के छिलके के साथ दही लगानेसे रंग गोरा होता है। गुलाब जल और हल्दी के साथ मिलाकर दही लगाने से त्वचा में निखार आता है और मुलायम होती है। नीम्बू रस और दही को मिलाकर लगाने से चेहरे और त्वचा की झुर्रिया कम होती है।

प्रयागराज में इन दो भवनों का हुआ निर्माण, न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने किया शिलान्यास

बालों के लिये उपयोगी

बालों को दही लगाकर तीस मिनिट तक रखिये और फिर थंडे पानी से धोईये। बाल मुलायम और रेशमी होते है। मेहंदी के साथ लगाने से और बेहतर परिणाम दिखते है। दही के साथ काली मिर्च पावडर बालों को सप्ताह में दो बार लगाने से बालों की रूसी कम होती है। बालों की जड़ को दही के साथ बेसन मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिये

नियमित तौर पर भोजन में दही का सेवन करने से, मस्तिष्क में सकारात्मकता बढाने वाली कोशिकाओ की रासायनिक प्रक्रिया में वृद्धी होकर चिंता, नकारात्मक विचार और उदासीनता कम होकर मानसिक स्वास्थ्य बना रहता है, यह वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित हुआ है।

LIVE TV