जानिए ये दुनिया का अनोखा पेड़ जो करता हैं Tweet , दे रहा हैं पल-पल की अपडेट…

वैसे तो पेड़ इंसानों की तरह शिकायत नहीं करते हैं कि आज मौसम खराब है या अधिक गर्मी लग रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि पेड़ों को भी गर्मी लगती है और उन्हें भी सांस लेने में परेशानी होती है। मैसाचुसेट्स के पीटरसम के हॉवर्ड जंगल में एक ऐसा पेड़ है जो अपनी जिन्दगी के बारे में लोगों को बताता है। यह पेड़ मौसम के बारे में पल-पल की जानकारी ट्वीट करके देता है।

 

 

जानिए इस पेड़ के बारे में –

 

आईसीसी ने कुमार धर्मसेना के फैसले पर दी ये प्रतिक्रिया

बतादें की यह पेड़ मैसाचुसेट्स के पीटरसम के हॉवर्ड जंगल में है और इसका नाम लाल ओक है। यह पेड़ गर्म हवाओं और मौसम के बारे में ट्वीट करके जानकारी देता है। इस पेड़ का ट्विटर अकाउंट भी हो जिसका हैंडल @awitnesstree है।

जहां इस पेड़ ने 22 जुलाई को ट्वीट किया, ‘कल बहुत गर्मी थी। कल का तापमान 27 ℃ था। मेरे ख्याल से यह इस साल का 24वां सबसे गर्म दिन था।’ यह पेड़ 17 जुलाई 2019 से ट्वीट कर कर हा है। इस पेड़ ने खुद को इंटरनेट पर सबसे पुराने जीवित जीवों में से एक के रूप में पेश किया है।

देखा जाये तो इस पेड़ की लंबाई 85 फीट है और यह उस जंगल का सबसे पुराना पेड़ है। 1938 में भयंकर तूफान आया था जिसकी स्पीड 186 मील प्रति घंटे थी। उस तूफान में यह जंगल बर्बाद हो गया था। इस पेड़ में कई सारे सेंसर्स लगे हैं जो एक बॉट को डाटा देते हैं और उसके बाद बॉट ही ट्वीट करता है। इस पेड़ ने 24 जुलाई को भी ट्वीट किया है कि उसकी जड़ों की चौड़ाई 1.5 मिमी तक बढ़ गई है।

वहीं हार्वर्ड विश्वविद्यालय और उत्तरी एरिजोना विश्वविद्यालय में एक पोस्ट डॉक्टोरल फेलो टिम रेडीमाकर के मुताबिक यह पेड़ जंगल में मौजूद तमाम पेड़ों से काफी अलग है। कई पेड़ों पर रिसर्च के बाद इस पेड़ को ट्वीट करने के लिए सबसे उपयुक्त माना गया। पत्रकार लिंडा मैप्स ने इसे अपनी इस पेड़ पर एक किताब लिखी है। किताब का नाम द विटनेस ट्री: सीजन्स ऑफ चेंज विद अ सेंचुरी-ओल्ड ओक है।

दरअसल इस पेड़ में अलग-अलग काम के लिए ऑटोमेटिक सेंसर्स लगाए गए हैं जो सप्ताह में छः बार डाटा देते हैं। इस पेड़ में एक सेंसर ऐसा भी है जो पेड़ और जंगल में पानी की मात्रा बताता है और साथ ही इस सेंसर से इस बात की भी जानकारी मिलती है कि सूखे की स्थिति में यह पेड़ कैसे जिंदा रहेगा। इस पेड़ में लगे सेंसर्स को डेंड्रोमेटर्स कहा गया है जो पेड़ के तने और शाखाओं में मौसमी और दैनिक उतार-चढ़ाव को मापता है।

वहीँ खास बात तो यह हैं की इस पेड़ में एक कैमरा भी लगा है जिसका नाम PhenoCam है। इसकी मदद से पेड़ प्रत्येक 30 मिनट पर फोटो क्लिक करता है और ट्वीट में इन फोटोज का इस्तेमाल करता है। यह कैमरा मिट्टी के तापमान, आद्रता और हवा की स्पीड के बारे में भी जानकारी देता है।

इस प्रोजेक्ट का मतलब इंसानों के अलावा अन्य जीवों के बारे में अध्ययन करना है कि वे क्या सोचते हैं और मौसम का उनपर क्या प्रभाव होता है। इस प्रोजेक्ट में भविष्य में पेड़ों के अलावा पक्षियों और पशुओं को भी शामिल किया जा सकता है।

 

 

LIVE TV