जानिए मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कब कर रहे हैं शादी , दोनों ने किया खुलासा

मुंबई : बॉलीवुड दुनिया की सबसे सुपरस्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कई दिनों से खूब चर्चा में हैं। वही कपल 6 महीने पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ सार्वजनिक स्थल पर देखे गए थे। जिसके बाद इस बात के कयास अब तेजी से लगाए जाने लगे हैं कि दोनों 19 अप्रैल को शादी कर सकते हैं।

malika

बता दें की दोनों की शादी करने को लेकर खबर आ रही है वो भी अप्रैल में शादी कर रहे हैं। जहां इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों क्रिश्चियन पद्धति से शादी कर सकते हैं।

मेरठ में PM मोदी: चौकीदार की सरकार ने दिखाया सर्जिकल स्ट्राइक का साहस

देखा जाये तो मलाइका अरोड़ा ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और वह क्रिश्चियन बन गई हैं। वहीं शादी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बतौर मेहमान आने की अपेक्षा है।

दरअसल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ पहली बार एक फैशन शो में नजर आए थे। उसके बाद दोनों को कई बार एक साथ देखा गया। दोनों को उसके बाद कई बार डिनर डेट पर भी एक साथ देखा गया। उन्होंने उनके इस रिश्ते पर हालांकि चुप्पी साध रखी थी।

लेकिन कुछ दिनों पहले इस बारे में अर्जुन कपूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि जब इस बारे में कुछ बताने के लिए होगा, आपको उसकी जानकारी मिल जाएगी। वहीं इस बारे में जब मलाइका अरोड़ा से पूछा गया था तो उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा था। मलाइका अरोड़ा ने हालांकि अरबाज खान के साथ तलाक होने के बाद दोबारा प्यार होने की बात कही थी। अब देखते हैं कि क्या 19 अप्रैल को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन वाकई विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

LIVE TV