
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव की कमान संभाल कर राजनीति में कदम रखने के बाद से ही प्रियंका गांधी पर पूरे देश की नज़र टिकी हुई है। जहां प्रशंसकों को साथ- साथ आलोचकों के राजनीतिक चर्चों में भी प्रियंका का नाम शामिल होता है। वहीं सियासी मैदान में सक्रिय होने के बाद से लोगों ने ही प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया गया हैं।
बता दें की इसी बीच फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर पर प्रियंका की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो गले में जनेऊ पहनी हुई दिखती हैं। वहीं प्रियंका की फोटो शेयर करने के साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि उनके गले में रुद्राक्ष की माला के साथ जो सफेद धागा दिख रहा है, वह जनेऊ है।
सुषमा स्वारज ने ट्विटर यूज करने वालों को दिया ऐसा जवाब की लोगों ने की जमकर वाहवाही…
देंखा जाये तो इस तस्वीर को तरह-तरह के संदेश के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। जहां एक यूजर ने लिखा कि यह चौकीदार का डर है, पूरा खानदान जनेऊ पहन कर घूम रहा है। उसने तंज कसते हुए लिखा कि कोई इन्हें बताओ कि औरतें जनेऊ नहीं पहनती हैं।
दरअसल यह तस्वीर बिलकुल सही हैं इस तस्वीर के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं की गई है। यह तस्वीर प्रियंका गांधी के वाराणसी दौरे की है। उनके गले में जिस सफेद धागे को जनेऊ बता कर वायरल किया जा रहा है, वह धागा उन्हें दशाश्वमेध घाट पर एक साधु ने पहनाया था। यह जनेऊ नहीं बल्कि सफेद सूत का धागा है, जिसके नीचे एक रुद्राक्ष की गुरिया भी लगी हुई है।