जानिए दुनिया के सबसे खुश देशों में से एक हैं डेनमार्क, बेहद खास हैं वजह…

नई दिल्ली : वर्ल्ड हेपिनेस इंडेक्स 2018 की सूची में डेनमार्क दुनिया के तीन सबसे खुश देशों में से एक हैं। वहीं इस सूची में जगह बनाने में डेनमार्क सातवीं बार कायम रहा है। तो इस देश में आखिर ऐसा है क्या है, जो इसे इतना खुश रखता है?

 

डेनमार्क

बता दें की कई विशेषज्ञों का मानना है कि डेनमार्क के खुश रहने के पीछे यहां की संस्कृति है। यहां एक मित्रता वाला वातावरण है। विशेषज्ञ कहते हैं कि यहां ‘हाईजी’ का वातावरण है। जिसे अंग्रेजी में फन भी कहते हैं। यहां के लोगों में मित्रतापूर्ण व्यवहार पाया जाता हैं।
लेकिन जो सभी के सेहतमंद रहने, तनाव को कम करने और सभी को खुश रखने के लिए अहम है। लेकिन यही वो एक कारण नहीं है जिससे डेनमार्क दुनिया के सबसे खुश देशों में से एक है।

यहां लोगों की अधिकतर चिंताओं को दूर करने में सबसे बड़ा हाथ यहां की सरकार का है। यहां के लोगों को मुफ्त शिक्षा और मुफ्त इलाज मिलता है। यहां का पेंशन सिस्टम दुनिया में सबसे अच्छे सिस्टम में से एक है। लेकिन एक बात ये भी है कि दुनिया में सबसे अधिक टैक्स दर यहीं पर है।

यहां के लोग खुशी-खुशी टैक्स देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वो मानते हैं कि अधिक टैक्स ही एक बहतर समाज का निर्माण करता है। यही कारण है कि चिंता करने के लिए यहां के लोगों के पास बेहद कम कारण हैं। जिससे यहां के लोग बेहद खुश रहते हैं।

 

LIVE TV