जानिए क्या है खास इस कबूतर में जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपये से भी ज्यादा

नई दिल्ली : कबूतर देखा जाये तो बहुत ही आम पक्षी है। लेकिन आस-पास सड़कों, पेड़ों और बगीचों में हज़ारों कबूतर रोज़ाना दिख ही जाते हैं। वही आपको मालूम है एक ऐसा कबूतर भी है, जो आम नही बेहद खास है और इस खास कबूतर की कीमत है 9.7 करोड़ है।

कबूतर

बता दें की इस कबूतर को चाइना के एक शख्स ने 1.4 मिलियन डॉलर यानी 9.7 करोड़ में खरीदा है। इस कबूतर का नाम है अरमांडो. यह बेल्जियम का कबूतर है, जो लंबी रेस के लिए जाना जाता है। अरमांडो एकलौता लॉन्ग-डिसटेंस रेसिंग पीज़न है, जो “कबूतरों का लुईस हैमिल्टन” के नाम से मशहूर है।

ऑटो चालक के आंखों में गुलाल पड़ जाने से हुआ कुछ ऐसा की देखकर रह गये हैरान

दरअसल इसी वजह से नीलामी में यह कबूतर सबसे महंगा बिका और दुनिया का सबसे महंगा पक्षी बना है। और ये कबूतर अभी 5 साल का है और रिटायरमेंट के करीब है, बावजूद इसके इसे चीन के एक शख्स ने 1.4 मिलियन में खरीदा है। लेकिन कबूतरों की इस नीलामी में अरमांडो ही नहीं बल्कि कुल 178 कबूतर बेचे गए. इसमें अरमांडो के 7 बच्चे भी शामिल थे।

LIVE TV