जानिए कौन है वो हस्ती जिसने अपनी खूबसूरती के आगे नीता अंबानी को छोड़ा पीछे

मुंबई : मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को श्लोका मेहता संग शादी के बंधन में बंधे है। जहां इस रॉयल शादी में बॉलीवुड, खेल और राजनीति की दुनिया के करीब सभी बड़े सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। वही शादी के बाद भी अंबानी परिवार की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडया पर काफी छाई हुई हैं।

अंबानी

 

बता दें की सोशल मीडिया पर इन दिनों नीता अंबानी की बहन ममता दलाल और उनकी मां पूर्णिमा दलाल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जहां ये तस्वीरें आकाश अंबानी के शादी के फंक्शन की ही हैं। वही ममता दलाल ने इस दौरान रेड कलर की साड़ी पहनी थी।

BJP ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की, बुलंदशहर से भोला सिंह को टिकट

जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। देखा जाये तो नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल ने क्रीम कलर की साड़ी के साथ सिंपल मेकअप कर रखा था।

दरअसल पूर्णिमा दलाल को देखकर साफ है कि दोनों बेटियों में खूबसूरती का जींस मां की वजह से है।नीता अंबानी के पिता रविंद्रभाई दलाल और पूर्णिमा दलाल हैं जबकि ममता दलाल उनकी बड़ी बहन हैं। वही नीता अंबानी करोड़ों का बिजनेस संभालती हैं और अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में रहती हैं, ममता दलाल सिंपल लाइफ जीती हैं।

ममता दलाल, नीता अंबानी के ही स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को पढ़ाती हैं। कई बार ममता को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैम्प वॉक करते हुए देखा गया है।

बॉलीवुड और खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों के बच्चे धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में ही पढ़ते हैं। शाहरुख, ऐश्वर्या, रवीना टंडन, ऋतिक रोशन, चंकी पांडे और सचिन तेंदुलकर के बच्चों को ममता दलाल ने पढ़ाया है। एक इंटरव्यू में ममता ने बताया था कि ‘दुनिया के लिए ये सेलिब्रिटीज के बच्चे हैं लेकिन मेरे लिए हमेशा ये मेरे स्टूडेंट्स ही हैं।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के मौके पर ममता दलाल ने स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी की थी। ममता के साथ नीता अंबानी और टीना अंबानी भी शामिल थे।

LIVE TV