जानिए इस रक्षाबंधन के त्यौहार पर बहन को ये खास तोहफा देकर करें सरप्राइज…

रक्षाबंधन भाई-बहन का खास त्योहार है, जिसका इंतजार दोनों को पूरे साल रहता है। इसके लिए अब धीरे-धीरे बाजार सजकर तैयार हो चुके हैं। गिफ्ट की दुकानों से लेकर चॉकलेट, बेकरी के साथ-साथ मिठाइयों की दुकान सज चुके हैं। रक्षा बंधन के खास मौके पर बहनों को भाइयों से हमेशा तोहफे की आश रहती है। अगर आप भी अपनी बहन को राखी के मौके पर तोहफा देने के मामले में कंफ्यूज हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह का तोहफा दें।

 

 

बतादें की तोहफा देते समय सबसे पहले यह ध्यान रखें कि आपकी बहन को या भाई को किस तरह की चीजें पसंद हैं। क्योंकि गिफ्ट ऐसा होना चाहिए जिसे पाकर दोनों ही खुश हो जाएं। यही नहीं अगर आप कुछ हट कर तोहफा देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ अलग करना होगा।

जानिए करीब 20 करोड़ की आबादी रोजाना सोती हैं भूखे पेट , रिसर्च में हुआ खुलासा…

देखा जाये तो इस बार आप अपनी बहन व भाई के गिफ्ट के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना चाहते हैं को कोई नया गैजेट या लैपटॉप गिफ्ट कर सकते हैं। आप इन चीजों को ईएमआई पर आसानी से ले सकते हैं। आप अपने भाई को घड़ी भी तोहफे के रूप में दे सकती हैं। क्योंकि लड़कों के लिए घड़ी को एक्सेसिरीज किंग कहा जाता है। अगर आपका भाई फैशनेबल है तो आप उसे क्लासी घड़ी गिफ्ट कर सकती हैं। इसके अलावा आप परफ्यूम भी भाई को गिफ्ट कर सकती हैं। ये भाई के लिए ट्रेंडी गिफ्ट हो सकती है।

लेकिन ऐसा कोई लड़का या लड़की नहीं होगी जो सनग्लास नहीं लगाता हो। हर लड़के व लड़कियों को कूल सनग्लास पसंद आते हैं। क्योंकि ये एक स्टाइलिश लुक में मदद करता है। इसके अलावा आप हेडफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। क्योंकि अच्छे फोन के साथ अच्छे हेडफोन की जरुरत होती है।

दरअसल ये तोहफा सबसे खूबसूरत तोहफा हो सकता है, जो आपकी बहन के जीवनभर काम आएगा। ये ना केवल आपकी बहन की सेहत और लाइफ को सुरक्षित करेगा। ये अहसास दिलाएगा कि आपका स्नेह उसके लिए बहुत मायने रखता है। इसके अलावा आप अपनी बहन को गोल्ड भी तोहफा के तौर पर दे सकते हैं। गोल्ड बेशक महिलाओं के लिए एक पसंदीदा गिफ्ट है।

जहां आप अपनी बहन को इसे गिफ्ट करना चाहते हैं तो आपके पास ऐसा करने के कई तरीके हैं। आप ट्रेडिशनल तरीका अपनाते हुए इसे मटेरियल फॉर्म में जैसे कॉइन, बिस्कुट, या गहने के रूप में उसे गिफ्ट कर सकते हैं। आप इसे डिमटेरियलाइज्ड फॉर्म में जैसे गोल्ड ईटीएफ, गोल्ड म्यूच्यूअल फंड, या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) के रूप में भी गिफ्ट कर सकते हैं।

 

 

LIVE TV