जानिए आखिर क्यों ट्विटर पर बोले लोग अबकी बार धोनी सरकार, क्या हैं पूरा मामला…

नई दिल्ली: देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व यानि चल रहे हैं। जहां सभी राजनीतिक पार्टियां अपना दमखम दिखाते हुए अपनी सरकार बनाने के दावे भर रही है। बात बीजेपी की करें तो बीजेपीपार्टी ने एक स्लोगन दिया है ‘अबकी बार मोदी सरकार’। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर लोग ‘अबकी बार धोनी सरकार’ की बात कह रहे हैं। अब आप अचरज में होंगे कि भला ऐसा कैसे, तो चलिए आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला है क्या।

धोनी

बता दें की मैच खेले जा रहे हैं और सभी फैंस अपनी-अपनी टीमों के जीतने की दुआ कर रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी  क्रिकेट के मैदान पर हमेशा ही कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस उनते औक करीब आ जाते हैं।

चुनावी मैदान : प्रियंका गांधी पर स्मृति ईरानी ने साधा निशाना कहा – एक्टर मैं रही हूं, वो नाटक न करें…

 

वहीं ट्विटर पर  लोग अब उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम चला रहे हैं वो भी #DhoniForPM पर। लोग इस हैशटैग के साथ अपनी बात रख रहे हैं। अब जरा ये भी जान लीजिए कि आखिर ये सब क्यों हो रहा है।

दरअसल, रविवार रात को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महत्वपूर्ण मैच खेला गया। इस मैच में चेन्नई भले ही 1 रन से मैच हार गई, लेकिन धोनी ने जिस तरह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उसे देखकर हर कोई देखता रह गया।

माही ने 48 गेंदों में 84 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। साथ ही धोनी ने अपनी इस पारी में 7 छक्के और 5 चौके भी जड़े। इसके बाद से ट्विटर पर लोग पीएम वाली बात कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘अबकी बार धोनी सरकार।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा मैं तो अपना वोट धोनी को ही दूंगा। ट्विटर ( Twitter ) पर लोगों ने इस तरह की नजाने कितनी बातें कहीं।

 

 

 

 

LIVE TV