जानिए आखिर क्यों अर्जुन और मलाइका की शादी 19 अप्रैल को नहीं हो सकती हैं

मुंबई : बॉलीवुड दुनिया की सबसे पॉपुलर कपल में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर कई ख़बरे सामने आ रहीं हैं। ऐसा बताया जा रहा है दोनों इस महीने की 19 तारीख को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
मालिका
यह शादी सीक्रेट रखी जाएगी। वहीं शादी में मलाइका की गर्ल गैंग करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा के साथ रणवीर सिंह और दीपिका के शामिल होने की भी खबर है।
बता दें की खबर है कि शादी से पहले बैचलर पार्टियां हो रही हैं और दोनों की शादी में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और अर्जुन के करीबी दोस्त शरीक होंगे। लेकिन देखा जाये तो बॉलीवुड का ये कपल 19 अप्रैल को क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी नहीं करने जा रहा है।
वहीं पिंकविला ने एक रिपोर्ट के में 19 अप्रैल को अर्जुन और मलाइका के शादी नहीं करने बात कही जा रही है। 19 अप्रैल को शादी नहीं करने की सबसे बड़ी वजह गुड फ्राइडे का होना बताया गया है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।
कह्ब्रो के मुताबिक गुड फ्राइडे के क्रिश्चियन शुभ नहीं मानते हैं। यह दिन शोक का होता है। इस दिन किसी भी तरह का कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। तो ऐसे में ये बात साफ है कि मलाइका-अर्जुन इस दिन शादी नहीं करेंगे। इसके अलावा वह किसी अन्य दिन पर शादी कर सकते हैं।
खबरों के मुताबिक अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने अर्जुन-मलाइका की शादी की खबरों पहले ही खंडन कर चुके हैं। बोनी कपूर कहा था की तो उन्होंने कहा था कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वहीं अगले ही दिन मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि यह सच नहीं है।
दरअसल मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान से सवाल किया गया कि क्या अर्जुन-मलाइका शादी करने जा रहे हैं इसके जवाब में अरबाज ने कहा, ‘ये बहुत ही समझदारी वाला सवाल है। इस सवाल के लिए आपने पूरी रात बैठकर मेहनत की होगी। चलो खाना खाते हैं लंच टाइम हो गया है। मैं इस सवाल का जवाब दूंगा। लेकिन आपने सवाल पूछने में टाइम लिया तो मैं भी सोचकर कल इसका जवाब दूंगा।
https://www.youtube.com/watch?v=oVPi4tCx0UE
LIVE TV