
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं। वहीं पार्टी ने दिल्ली की कुल सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। देखा जाये तो वर्तमान में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर बीजेपी का कब्जा हैं।
बता दें की पूर्वी दिल्ली से आतिशी जिसे पहले आतिशी मारलेना के नाम से जाना जाता था। वहीं एक भारतीय राजनीतिज्ञ, शिक्षक और राजनीतिक कार्यकर्ता है। लेकिन वह आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की सदस्य भी हैं। और इस बार आतिशी पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रही हैं।
आज का पंचांग, 3 अप्रैल 2019, दिन-बुधवार
वहीं आम आदमी पार्टी ने पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए बलबीर सिंह जाखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है। जहां इससे पहले पार्टी ने दो मार्च को दिल्ली की कुल सात लोकसभा सीटों में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषणा की थी।
खबरों के मुताबिक बृजेश गोयल पार्टी के ट्रेड विंग के संयोजक हैं, जिन्होंने सीलिंग को लेकर पार्टी की तरफ से व्यापारियों के साथ आवाज बुलंद की थी। जहां उन्हें 2019 के आम चुनाव के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की नई दिल्ली लोकसभा सीट के लिए AAP उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।
दिलीप पांडे आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक थे। जहां उन्होंने जुलाई 2014 में दिल्ली इकाई के संयोजक के रूप में पदभार संभाला और अप्रैल 2017 में MCD चुनावों में AAP की हार के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं। अब दिलीप पांडेय उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।
लेकिन गुगन सिंह रंगा पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और दिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्य थे। लेकिन 30 जुलाई 2017 को गुगन सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं आगामी आम चुनाव में गुगन सिंह रंगा उत्तर पश्चिम दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
दरअसल दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा: राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता हैं, और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य भी हैं. वह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष थे। जहां वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। लेकिन आगामी आम चुनाव के लिए दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से AAP के उम्मीदवार हैं।