जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया में कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत…

दुनियाभर में आज 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत साल 2015 में की गई थी। 27 सिंतबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग के फायदों पर प्रकाश डाला था।

 

योग

 

बता दें की उस वक्त यूएन में भारत के राजूदत रहे अशोक मुखर्जी ने भारत की तरफ से विश्व योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा और 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 193 सदस्यों ने 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

पीलीभीत में दिव्यांगो के लिए फर्जी यूडीआई कार्ड बनाने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

जहां ‘ग्लोबल हेल्थ एंड फॉरेन पॉलिसी’ के एजेंडे के तहत अपनाए गए प्रस्ताव में स्वीकार किया गया कि योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है और इसके लाभों के बारे में जानकारी का व्यापक प्रसार दुनिया के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा।

देखा जाये तो इसके लिए 21 जून का दिन चुना गया, क्योंकि यह उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे बड़ा दिन होता है। इसके बाद 2015 से विश्व में यह दिवस मनाया जाने लगा। भारत सरकार ने इस बार योग दिवस की थीम ‘हृदय के लिए योग’ और यूएन ने ‘जलवायु परिवर्तन के लिए योग’ रखा है।

दरअसल योग दिवस पर दुनिया के 190 देशों के 30 हजार जगहों पर कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री मोदी रांची में जबकि केंद्र सरकार के मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों भी विभिन्न स्थानों पर योग किया।

देखा जाये तो आज भारत में लगभग 10 करोड़ लोग योग किया। दुनियाभर में योग करने वाले लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिका है जहां लगभग तीन करोड़ लोग योग करते हैं।भारत द्वारा प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को यूएन ने 90 दिन में ही मंजूरी दे दी थी। योग दिवस का थीम हर साल अलग-अलग विषयों पर रखा गया।

साल 2015: इस साल विश्वभर में पहली बार आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम भारत सरकार ने ‘सद्भाव के लिए योग’ रखा था। इस साल भारत समेत विश्व के 84 देशों में योग हुआ था। पीएम मोदी ने भी दिल्ली में योग किया था।

साल 2016: भारत सरकार ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम युवाओं को जोड़ने के लिए योग रखा था। जिसका मुख्य आयोजन चंडीगढ़ में हुआ था। इस बार दुनियाभर के कुल 150 देशों में योग का आयोजन हुआ था।

साल 2017: तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वास्थ्य के लिए योग था। जिसका मुख्य कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित हुआ था। जिसमें पीएम मोदी ने भी हिस्सा लिया था।

साल 2018: चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम शांति के लिए योग था। इस साल देहरादून में पीएम मोदी ने 50 हजार से ज्यादा लोगों के साथ योग किया था। इस साल योग दिवस का आयोजन दुनिया के कुल 181 देशों में हुआ था जिसमें सऊदी अरब भी शामिल था।

साल 2019: आज मनाए जा रहे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम हृदय के लिए योग है। जिसका मुख्य कार्यक्रम रांची में हुआ। यहां पीएम मोदी ने जवानों और आम जनता के साथ योग किया।

 

LIVE TV