खुलासा : फिर सामने आया जाकिर नाइक का आईएस कनेक्‍शन

जाकिर नाइकतिरुअनंतपुरम। केरल से गायब हुए युवाओं की कहानी में हर दिन एक नया खुलासा हो रहा है। अब इनके गायब होने में जाकिर नाइक का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। केरल के कांग्रेस विधायक ने दावा किया है कि गायब हुए लोगों में से एक मरियम उर्फ मेरीन पर जाकिर नाइक के भाषणों का असर था।

जाकिर नाइक पर आरोप

थॉमस ने कहा कि मरियम मेरे चुनाव क्षेत्र की है। मरियम के परिवार से मुझे पता चला कि मरियम ने धर्म को लेकर इतना कठोर कदम जाकिर नाईक के इस्लामिक रिचर्स फाउंडेशन से प्रभावित होकर उठाया। विधायक ने यह भी दावा किया कि जाकिर नाईक का फाउंडेशन केरल के युवाओं को बरगला रहा है। जिसके तहत गैर मुस्लिम लोगों का धर्म परिवर्तन कराकर उन्‍हें आईएस में भर्ती कराया जा रहा है।

आईएस के लिए लव जिहाद

केरल के युवाओं के गायब होने का एक और कनेक्‍शन सामने आया है। इसके अनुसार आईएस में भर्ती के लिए लव जिहाद कराया जा है। पहले लड़कियों को प्‍यार के जाल में फंसाया जा रहा है और उसके बाद उनका धर्म परिवर्तन करके आईएस में धकेल दिया जा रहा है।

मरियम के मामले में कहा जा रहा है कि वह लव जिहाद की शिकार बनी। पहले जिस ईसाई लड़के से उसने प्यार के बाद शादी की उसी ने एक मुस्लिम बिजनेसमैन से मिलकर उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया। मुंबई में उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।

मरियम के परिवार ने उसके पति याह्या पर मरियम को जबरन आईएस में शामिल कराने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि मरियम को फंसाकर जबरन इस्लाम अपनाने पर मजबूर किया गया। याह्या खुद पहले ईसाई था। बाद में उसने मुस्लिम धर्म अपनाया। मरियम कोच्चि के ईसाई परिवार की है। मुंबई में पढ़ाई के दौरान याह्या से प्यार हुआ औऱ इस्लाम अपनाकर दोनों ने शादी कर ली।

LIVE TV