जलती चिता से पुलिस ने महिला की निकाली अधजली लाश, आरोपी फरार !

रिपोर्ट – प्रवीण पाण्डेय

मैनपुरी : पूरा मामला थाना कुरावली थाना क्षेत्र नगला गणु का है | जहाँ की निवासी सुशीला देवी के पति सर्वेश समेत पाँच लोगों पर सुशीला देवी की हत्या कर शव जलाने का आरोप है |

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला सुशीला देवी का आरोपी पति सर्वेश आये दिन मृतका सुशीला देवी के साथ मार पीट करता रहता था |

कल बीती रात मृतका के पति सर्वेश व उनके भाई वीरपाल, दिनेश कुमार,  बलराम सिंह और छविनाथ ने मिलकर मृतका महिला सुशीला देवी को जिंदा जला दिया |

 

पुलिस की सफलता ! 20 हजार का का इनामी अपराधी गिरफ्तार …

 

पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने चिता पर जल रही मृतका सुशीला देवी के शव को अधजली हालत में बाहर निकाला |

पुलिस ने महिला सुशीला देवी के अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गए| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

LIVE TV