मोदी का तोहफा : अब कश्‍मीर के युवा बंदूक नहीं किताब उठाएंंगे

जम्मू में आईआईएमनई दिल्ली। केन्द्रीय कैबिनेट ने जम्मू में इंडियन इं‍स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआई) खोलने के फैसले पर मुहर लगा दी है। पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से जम्मू-कश्‍मीर को दिए गए विकास पैकेज के तहत जम्मू में आईआईएम का निर्माण करवाया जाएगा।

केन्द्रीय कैबिनेट ने दो अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी हामी भरी है। इसके तहत भारत और रूस के बीच व्यापारिक और आर्थिक सहभागिता बढ़ाई जाएगी। दोनों देशों के बीच होने वाले आर्थिक सहयोग के प्रस्ताव में कैबिनेट ने दस्तखत भी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद से दोनों देशों के रिश्‍ते पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएंगे।

इसके साथ ही केन्द्रीय कैबिनेट ने भारत और हंगरी के बीच जल प्रबंधन पर प्रस्तावित समझौते पर भी दस्तखत कर दिए हैं। इस समझौते के तहत भारत और हंगरी मिलकर जल प्रबंधन के बेहतर तरीकों पर मिलकर काम करेंगे।

बिहार को मिलेगा ब्रिज

वहीं, आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बिहार से झारखण्‍ड के बीच गंगा नदी पर फोरलेन ब्रिज बनाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। यह ब्रिज बिहार के मनिहारी बाईपास और झारखण्‍ड के साहिबगंज बाईपास को जोड़ेगा। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने एथेनॉल की कीमतों पर पुनर्विचार के लिए व्यवस्था बनाने की फैसले पर भी हामी भरी है।

LIVE TV