‘जब हैरी मेट सेजल’ का नया गाना फुर्र रिलीज
मुंबई। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल का नया गाना फुर्र रिलीज हो गया है। इस शुक्रवार फिल्म पर्दे पर आने वाली है। गाने से पहले टीजर लॉन्च हुआ था। फिल्म के नए गाने को शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। ये गाना बहुत शानदार है।
इस गाने में शाहरुख के साथ अनुष्का भी नजर आ रही हैं। दोनों गाने में मस्ती में झूम रहे हैं।
इस गाने का टीजर वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है। वीडियो में कॉमन पीपल दिखे हैं। बैकग्राउंड में फिल्म के कई डायलॉग सुनने को मिले हैं। वीडियो के आखिरी हिस्से में शाहरुख और अनुष्का के बनारस में कर रहे प्रमोशन की झलक है।
यह भी पढ़ें : ‘मुल्क’ की शूटिंग के लिए एक्साइटेड ऋषि, कहा- मेरे लिए बोनस
शाहरुख ने महज वीडियो शेयर कर अनुष्का को टैग कर गाने को लेकर सवाल पूछा। इसके बाद अनुष्का ने शाहरुख के सवाल का जवाब देते हुए ट्वीट किया कि गाना कल यानी अगले दिन लॉन्च होने वाला है।
फिल्म के नए गाने के लिए शाहरुख और डिप्लो साथ आए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ बीते दिनों तस्वीर भी शेयर की है।
इस गाने के अलावा फिल्म के कई गाने लॉन्च हो चुके हैं। ‘बटरफ्लाई’ गाने कोछोड़कर फिल्म के ज्यादातर गानों को अरिजीत सिंह ने गाया है। फिल्म के सभी गाने बेहद पसंद किए जा रहे हैं।
गाना ‘राधा’ इतना पसंद किया गया कि उस गाने के कई भाषा में वर्जन आ गए हैं। वहीं दूसरी ओर ‘हवाएं’ लॉन्च होने के 24 घंटे अंदर ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाला गाना बन गया। ‘हवाएं’ को अबतक 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।