जन्मदिन के मौके पर शशि कपूर किये गए याद, टीना अम्बानी ने फोटो शेयर करते हुए कही ये बात

टीना अम्बानी ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रहे शशि कपूर को याद करते हुए किया है ट्वीट। बता दें कि आज शशि कपूर का जन्मदिन है।

बॉलीवुड के जाने माना सितारे रहे एक्टर शशि कपूर भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी चमक आज भी बरकरार है। यही वजह है कि फ़िल्मी दुनिया से जुड़े लोग आज भी शशि कपूर के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं। उन्हें याद करने वालों की लिस्ट में अंबानी परिवार की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं टीना अंबानी का नाम भी शामिल हो गया है। टीना ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमे वो शशि कपूर के साथ नज़र आ रही हैं हैं।

टीना अम्बानी ने फ़ोटो शेयर करते हुए एक मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘वे अब शशि कपूर जैसे इंसान नहीं बनाते हैं। जिंदादिल, हैंडसम, विद्वान और शानदार। आपकी उपस्थिति और पुराने दिनों की बहुत याद आ रही है। आपका जन्मदिन मना रहे हैं।’

शश‍ि कपूर ने बॉलीवुड के मशहूर फ़िल्मी खानदान, कपूर खानदान में, 18 मार्च, 1938 को जन्म लिया था। बॉलीवुड में उनके कदम बचपन में ही पड़ गए थे। वह राज कपूर की फिल्म ‘आग’ और ‘आवारा’ में उनके बचपन के किरदार निभाया था। शशि कपूर ने ब्रिटिश एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी कर ली थी। तब उनकी उम्र सिर्फ 20 साल की थी। 4 दिसंबर, 2017 को शशि कपूर ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

LIVE TV