
जनवरी 2019 में हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 15 दिन तीज-त्योहार के रहेंगे। जिनमें मकर सक्रांति सहित पौष पूर्णिमा, भानु सप्तमी और प्रदोष व्रत जैसे व्रत-त्योहार भी शामिल हैं। इसके अलावा ये महीना इसलिए खास है क्योंकि इसकी शुरुआत एकादशी से हो रही है और ये महीना एकादशी पर ही खत्म् हो रहा है। वहीं बीच में एक और एकादशी व्रत पड़ रहा है। इस तरह इस महीने में 2 नहीं बल्कि 3 एकादशी पड़ रही है। ऐसा संयोग कम ही बनता है, क्योंकि आमतौर पर एक महीने में 2 एकादशी ही आती हैं। इसके अलावा इस महीने एक सूर्यग्रहण और एक चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है।
जनवरी 2019 में हिन्दू कैलेंडर के अनुसार ये है व्रत-त्योहार की लिस्ट
- 1 जनवरी, मंगलवार – सफला एकादशी
- 3 जनवरी, गुरुवार- प्रदोष व्रत
- 4 जनवरी, शुक्रवार – मासिक शिवरात्रि
- 5 जनवरी, शनिवार – मार्गशीर्ष अमावस्या
- 6 जनवरी, रविवार – सूर्यग्रहण आंशिक
- 10 जनवरी, गुरुवार – विनायक चतुर्थी
- 13 जनवरी, रविवार – भानु सप्तमी
- 14 जनवरी, सोमवार – लोहड़ी
- 15 जनवरी, मंगलवार – पोंगल , उत्तरायण , मकर संक्रांति
- 17 जनवरी, गुरुवार – पौष पुत्रदा एकादशी
- 18 जनवरी, शुक्रवार – कूर्म द्वादशी
- 19 जनवरी, शुक्रवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- 21 जनवरी, सोमवार – पौष पूर्णिमा व्रत, चंद्रग्रहण
- 24 जनवरी, गुरुवार – संकष्टी चतुर्थी
- 31 जनवरी, गुरुवार – षटतिला एकादशी