जंतर-मंतर पर किसानों की संसद, नए कृषि कानून वापस लेने का बनाएंगे दबाव

दिल्ली पुलिस ने किसान संगठनों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जंतर मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। संसद के मानसून सत्र तक उनका प्रदर्शन गुरुवार से 9 अगस्त तक चलेगा। यहां सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद देखी गई। यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती थी।

आपको बता दें कि फिलहाल कोरोना के चलते राजनीतिक, सामाजिक समारोह की अनुमति नहीं है। लेकिन पुलिस ने इस प्रदर्शन में रोजाना 200 किसानों को शामिल होने की अनुमति दे दी है। पुलिस 200 किसानों को अपनी निगरानी में यहां लाएगी। किसानों को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की छूट होगी। शाम 5 बजे के बाद वह सिंघु बॉर्डर पर वापस लौट जाएंगे।

LIVE TV