छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे “भूपेश बघेल”

रायपुर| छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित विधायक राज्य का अगला मुख्यमंत्री तय करने के लिए बुधवार को बैठक करेंगे। जानकार सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल इस दौड़ में सबसे आगे हैं।

बघेल ने आईएएनएस को बताया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में शाम को सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक होगी। उन्होंने कहा, “बैठक में मुख्यमंत्री तय करने के बारे में फैसला लिया जाएगा।”
सबसे आगे "भूपेश बघेल"
बैठक में राज्य के कांग्रेस प्रभारी पी.एल. पुनिया भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री पद के लिए दौड़ मुख्य रूप से पाटन से विधायक बघेल, पार्टी के दिग्गज नेता और पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे टी.एस. सिंह और राज्य से लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू के बीच है।

तीनों के अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत को भी मुख्यमंत्री पद के लिए दौड़ में माना जा रहा है।

पूर्व राज्य मंत्री बघेल को इस दौड़ में सबसे आगे देखा जा रहा है।
गवर्नर बनते ही शक्तिकांत दास पर बीजेपी के दिग्गज नेता का बड़ा आरोप- पीएम को खत लिखकर दी ये जानकारियां
पार्टी के एक सूत्र ने कहा, “बघेल ने जमीनी स्तर पर काम करने के साथ-साथ केंद्र और राज्य के नेताओं के साथ समन्वय किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने बहुत मेहनत की है और उनके मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने की संभावना है।”

रमन सिंह की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर करने वाली कांग्रेस ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजापा पिछले 15 सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज थी।

https://www.youtube.com/watch?v=52TEkF-KsTY&t=66s

 

 

 

 

 

LIVE TV