गर्लफ्रेंड के प्यार ने ये क्या करा दिया…

चेन स्नेचिंग के मामले मेंनोएडा। चेन स्नेचिंग के मामले में नोएडा पुलिस ने चार लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये लड़के अपनी प्रेमिकाओं को खुश करने और रिझाने के लिए इन वारदातों को अंजाम देते थे। इन चारों लड़कों पर चेन स्नेचिंग के साथ डकैती जैसे अपराध का भी आरोप है। इनमें से एक लड़का नाबालिग है।

चेन स्नेचिंग के मामले में

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान इस लड़के ने बताया कि माता-पिता ने जब उसे पॉकेट मनी देनी बंद कर दी तो उसने यह गैंग जॉइन कर लिया।

पुलिस के मुताबिक उन्हें शुक्रवार शाम को पता चला कि सेक्टर-21 में दो युवकों ने रिक्शे में जा रही एक महिला का चेन खींचने की कोशिश की।

इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एसपी (सिटी) दिनेश यादव ने बताया कि मोनू शर्मा (24 साल) और एक नाबालिग लड़का चेन खींचकर बाइक से भाग रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने पर मजबूर कर दिया।

चेकिंग के बाद उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन, एक पर्स और एक देसी कट्टा मिला। पूछताछ के दौरान मोनू ने कबूला कि वह गैंग लीडर है।

उसने यह भी बताया कि गैंग के बाकी सदस्य सेक्टर-2 में किराये के एक फ्लैट में रहते हैं। पुलिस उसी रात उनके घर पहुंची। फ्लैट में चार लड़के थे।

पुलिस को देखकर उनमें से दो सेकंड फ्लोर से पास के बने घर के फस्र्ट फ्लोर पर कूदकर भाग गए। हालांकि पुलिस बाकी दो लडक़ों को पकडऩे में कामयाब रही।

आरोपियों की पहचान रोहित (20 साल) और राहुल (23 साल) के रूप में हुई है। रोहित पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जबकि राहुल दिल्ली के अशोक नगर का निवासी है। भागने की कोशिश में राहुल के दोनों पैर टूट गएं हैं जबकि रोहित का दायां पैर टूट गया है।

पूछताछ में यह भी पता चला कि ये चारों एक किराए के फ्लैट में रहते थे। जबकि नाबालिग लड़का अपने परिवार के साथ। यह लड़का कक्षा 10 का छात्र है।

उन्होंने बताया कि वे आने-जाने वाले लोगों को लूटते थे। लूट के बाद सामान ब्लैक मार्केट में बेच दिया करते थे। बेचे गये सामान से मिली रकम का इस्तेमाल ये लोग अपनी प्रेमिकाओं को घुमाने फिराने के लिए किया करते थे।

LIVE TV