आज चेन्‍नई पहुंचेंगे पर्रिकर, रखेंगे सर्च आपरेशन पर नजर

iaf-plane-rescue-op-map_650x400_61469177921

नई दिल्ली। 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बावजूद भारतीय वायुसेना के लापता विमान का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। सर्च आपरेशन का मुआयना करने खुद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर चेन्नई जा रहे हैं। भारतीय वायुसेना का AN32 विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाते वक्त लापता हो गया था। इस प्लेन में 29 लोग सवार हैं।

सुबह 8.30 बजे उड़ान भरने के बाद 8.46 बजे तक विमान संचार संपर्क में था लेकिन 9.12 मिनट के बाद इसका रडार से संपर्क टूट गया। जहां से विमान रडार पर से गायब हुआ है वह जगह चेन्नई से करीब 300 किलोमीटर दूरी है। खबर मिलते ही इस अभियान में नौसेना और कोस्टगार्ड के 20 के करीब युद्दपोत, सात के करीब पी8 आई, सी 130 और डोर्नियर जैसे  निगरानी विमान को खोजबीन अभियान में लगा दिया है। इतना ही नही नौसेना ने अपनी एक पनडुब्बी को भी बंगाल की खाड़ी में सर्च आपरेशन में तैनात कर दिया है।

पर्रिकर ने कहा है कि लापता विमान और उसमें सवार कर्मियों का पता लगाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल विमान की खोज और राहत के लिए वायुसेना और नौसेना के विमान लगा दिए गए हैं। एक पी-8-आई और एक डोर्नियर को बंगाल की खाड़ी में भेज दिया गया है।

ये भी पढें:- सीआरपीएफ में शामिल होने जा रहे हैं पीएम मोदी

प्लेन में एक एमरजेंसी बेकन लोकेटर है, जो क्रैश होने की स्थिति में सक्रिय हो जाता है। नौसेना ने एक पनडुब्बी को लोकेटेर द्वारा पानी के नीचे हुए किसी भी तरह के ट्रांसमिशन की जांच के लिए भेजा है। भारतीय वायुसेना के विमान AN 32 का सर्च ऑपरेशन जारी है लेकिन अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हो पायी है। लापता विमान का पता लगाने के लिए तमिलनाडु तटीय सुरक्षा समूह ने 12 तेज रफ्तार इंटरसेप्टर्स को चेन्नई से रामेश्वरम वाले क्षेत्र में तैनात किया है।

अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक एयरक्राफ्ट से आखिरी बातचीत टेकऑफ के 16 मिनट बाद हुई थी। और पायलट ने कहा था कि सबकुछ ‘सामान्य’ है। 1999 में भारतीय वायुसेना का एएन32 विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने से ठीक पहले क्रैश हो गया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हुई थी।

भारतीय वायुसेना में इस वक्त 100 से भी ज़्यादा रूस निर्मित एएन32 विमान सेवारत हैं। इन विमानों की खासियत है कि यह चार घंटे तक दोबारा ईंधनभरे बगैर भी उड़ सकते हैं और यह हर मौसम के लिए उपयुक्त होते हैं।

LIVE TV