चीन से 7 हजार जापानी कारें वापस ली जाएंगी

 चीनबीजिंग | इनफिनिटी और निसान फुगा की लगभग 7,000 आयातित कारें चीन से वापस ली जाएंगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुणवत्ता, पर्यवेक्षण, निरीक्षण एवं क्वोरंटाइन सामान्य प्रशासन के अनुसार, वापस मंगाई जाने वाली 6961 कारों में गड़बड़ गैस जनरेटर लगे हुए हैं।

चीन के कार निर्माताओं ने इससे पहले 88 लाख दोषपूर्ण वाहन वापस लिए थे

वैश्विक और चीनी कार निर्माताओं ने 2016 के पूर्वार्ध में 88 लाख दोषपूर्ण वाहन वापस लिए थे। यह संख्या पिछले साल इसी अवधि के दौरान वापस ली गईं कारों की संख्या से दोगुनी से भी अधिक है।

जापानी कंपनियों ने 40 बैचों में करीब 57 लाख वाहनों को वापस लिया है, जो अन्य कंपनियों की तुलना में सबसे अधिक है। इसके बाद अमेरिकी और जर्मन कंपनियों का स्थान है।

LIVE TV