चीनी नहीं जापानी बिल्ली मानी जाती है ज्यादा लकी,जिसके घर हो आ जाती हैं मां लक्ष्मी

एक तरफ जहां भारत में बिल्ली को अपशुगन माना जाता है तो वहीं फेंगशुई में जापानी बिल्ली को सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में लोग अपने घरों और दुकानों पर लॉफिंग बुद्धा, विंड चाइम और क्रिस्टल रखने के अलावा लोग अपने घरों पर लकी कैट रखते हैं।

जापानी बिल्ली

फेंगशुई के अनुसार  ऐसा माना जाता है कि लकी कैट रखने आने वाला संकट टल जाता है। लकी कैट का एक हाथ खड़ा हुआ रहता है जो कि लगातार हिलता रहता है। इस लकी कैट को मनी कैट भी कहते है जो कि जापान से आई है। इस जापानी बिल्ली के पीछे की कहानी बहुत ही रोचक है।

जापानी मान्यता के अनुसार, एक बार की बात है धन के देवता नगर के भ्रमण पर थे तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। इस बारिश से बचने के लिए उन्होंने एक पेड़ का सहारा लेकर उसके नीचे खड़े हो गए। तभी उनकी नजर कोने में बैठी बिल्ली पर पड़ी जो उन्हें हाथ हिलाकर बुला रही थी। बिल्ली के बुलाने पर धन के देवता वहां उसके पास चले गए। तभी बिजली गिरने से वह पेड़ टूट कर तबाह हो गया जिसके नीचे वह देवता खड़े थे। अंतिम समय पर बिल्ली के बुलाने की वजह ले धन के देवता की जान बच गई। इसके बाद बिल्ली के मालिक को उन्हें अमीर बनने का आशीर्वाद दिया।

पत्नी को पीटना यहाँ नहीं है कोई जुल्म, बल्कि माना जाता है पवित्र रिवाज…

कुछ समय बाद बिल्ली की मौत हो गई। इससे बाद उसके मालिक ने बिल्ली को दफना दिया और उसकी याद में मानकी निको नाम की हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति बनाई। इसके बाद से संकटों से बचने के लिए और आर्थिक समृद्धि के लिए हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति घर-घर रखी जाने लगी।

फेंगशुई के अनुसार लकी कैट कई रंग में मिलती हैं। रंग के अनुसार इसके फल भी अलग-अलग होते हैं। आइए जानते है किस रंग की बिल्ली को रखने के क्या फायदे होते हैं।

जॉन सीना को यात्रा के दौरान लोगों से मिलना पसंद

-आर्थिक तरक्की पाने के लिए घर और दुकान पर सुनहरे पीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए।

– लगातार पैसा प्राप्त करने के लिए नीले रंग की बिल्ली रखना शुभ होता है। इसे भगवान कुबेर की दिशा दक्षिण-पूर्व में रखना चाहिए।

– अपना सौभाग्य बढ़ाने के लिए हरे रंग की बिल्ली को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ रहेगा।

– घर पर लाल रंग की बिल्ली दक्षिण- पश्चिम दिशा मे रखने से पति-पत्नी को बीच प्यार बढ़ता है।

LIVE TV