घर पर ही इस ढंग से बनाएं चिली पनीर टोस्ट, खुद को रोक नहीं पाएंगे आप…
नार्मल टोस्ट तो सभी ने खाया होगा बटर के साथ पर आज हम आपको ट्राई करवाएंगे टोस्ट की नई डिश, जिसको खाकर आप भी इस डिश की तारीफ करते नही थकेंगे। सुबह का नाश्ते का टाइम हो या शाम को स्नैक्स का खाने का मन हो, तो बनाकर खाइए ये लजीज बेकड चिली चीज़ टोस्ट। जो बनाने में बेहद आसान और हैल्दी है। बच्चों को तो यह टोस्ट बहुत पसंद आएंगे। तो आइए जानते है बेकड चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी बनाने का तरीका।
चिली चीज़ टोस्ट’ रेसिपी
सामग्री:
- वाइट या ब्राउन ब्रेड – 10 से 12 स्लाइस
- पनीर – 300 ग्राम
- नमक – स्वादानुसार
- ओट्स – 1/2 कप
- हरी मिर्च – 3 टीस्पून
- रेड चिली फ्लेक्स – 1 टीस्पून
- चेडर चीज़ – 1 कप
आपकी जीवनशैली तय करती है शरीर की प्रतिरोधक क्षमता, रखें ध्यान…
बनाने की विधि:
- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को तिकोण शेप में काट लें।
- एक बाउल में पनीर, ओट्स, हरी मिर्च, रेड चिली फ्लेक्स और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब तैयार मिश्रण को कटे हुए ब्रेड स्लाइस पर लगा लें, साथ ही उपर से चीज ग्रेड करके भी डाल दें।
- साथ ही ओवन को 180°C पर प्रीहीट कर लें।
- ओवन के गर्म होने पर टोस्ट ओवन के अंदर रख दें।
- चीज के मेल्ट होने तक टोस्ट को पकने दें, लगभग 10 मिनट में टोस्ट पक कर तैयार हो जाएगें।
- तैयार चिली चीज़ टोस्ट को अपनी मनपसंद सॉस के साथ सर्व करें।