चप्पल चुरा-चुराकर इतना अमीर बन गया ये शख्स, कि लोग सोचते हैं….

मुंबई। कभी आपने सुना है कि कोई चप्पल चोरी करके लखपति बन गया? लेकिन एक ऐसी ही सच्चाई पुलिस के सामने आई है जिसमें एक चोर ने माटुंगा पुलिस के सामने यह कबूल किया है।

उसने बताया कि वो पिछले दो साल में लगभग 40 लाख रुपए की चप्पल चुराई हैं।

मुंबई के माटुंगा पुलिस ने इब्राहिम शेख को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे हाउस ब्रेकिंग के मामले में गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उसने 15 आरोपों को कबूला।

इन आरोपों में एक आरोप ऐसा भी था जिसे सुनने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। इब्राहिम ने बताया की उसने दो सालों में 40 लाख कीमत के चप्पल चोरी किए। इब्राहिम शेख रोज 8 से 10 जोड़ी चप्पल चोरी करता था और उसे दक्षिण मुंबई के मशहूर नलबाजार में बेच देता था।

तीन साल पहले माटुंगा में एक सेंधमारी की घटना हुई थी। घटना में आरोपी इब्राहिम शेख का चेहरा वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। उस चेहरे की तलाश में जुटी पुलिस ने 3 साल बाद सफलता पाई।

‘ठाकरे’ ने पहले दिन की रिकार्ड कमाई, निर्माताओं ने कही ये बड़ी बात

चोरी करने से पहले इब्राहिम सिनेमा घरों के बाहर ब्लैक में बॉलीवुड फिल्मों के टिकट बेचता था। पुलिस की सख्ती के बाद उसे वो धंधा छोड़ना पड़ा।

LIVE TV