घोंसले में रहते हैं इस गांव के लोग! कारण कर देंगा आपको हैरान

हर व्यक्ति अपने लिए एक अच्छे व आलीशान घर की इच्छा रखता है। लोग अपना घर उस जगह पर होना पसंद करते हैं जहां पर्याप्त हरियाली व अन्य अवश्यक जरूरतें पूरी हो सकें। बहुत लोगों का घर एक सपना होता है जिसे वे किसी भी कीमत में हांसिल करना चाहते हैं। लेकिन यदि आपको चिड़िया के घोसले की तरह दिखने वाली जगह पर रहने के लिए कहा जाए तो क्या आप रहना पसंद करेंगे? लेकिन ऐसी ही एक जगह है जहां रहने वाले लोग चिड़िया के घोसले के आकार वाले घरों में रहते हैं। ये लोग कई सदियों से इसी तरह से अपने घरों को बना रहते आ रहे हैं।

आपको बता दें कि ईरान (Iran) के कंदोवन गांव (Kandovan Village) में रहने वाले लोग कुछ इसी तरह के घोंसलानुमा घरों में रहते हैं। यह गांव अपने अजीबोगरीब घरों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां के लोग चिड़िया की तरह घोसला बना रहते हैं। यदि बात करें इन घरों की खासियत की तो गांव के लोगों का दावा है कि ये घर गर्मियों में ठंडे व सर्दियों में गर्म रहते हैं।

इन घरों में रहने वाले लोगों का कहना है कि यह भले ही लोगों को देखने में अटपटा लगता हो लेकिन इन घरों में रहना बेहद आरामदायक होता है। सूत्रों के मुताबिक इरान का यह खास गांव करीब 700 साल पुराना है। यहां इन खास घरों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आखिर अब आप सोंच रहे होंगे कि इन घरों को कैसे बनाया गया व इसके पीछे की कहानी क्या है? तो आपको बता दें कि ईरान के इस गांव में रहने वाले लोगों के पूर्वजों ने इस घर खास तरह के घरों का इजात किया।

इसके पीछे का कारण यह है कि आए दिन इन लोगों के पूर्वजों को मंगोलों के हमलों का सामना करना पड़ता था जिस से निजात पाने के लिए इन लोगों के पूर्वजों ने इस तरह के घर बनाए। जिसके बाद मंगोलों से इन लोगों के पूर्वजों से अपनी जान बजाई। इस तरह के घरों में सुविधा व आराम देखते हुए इन लोगों ने इस घर में रहने का फैसला किया। देखते ही देखते यहां के लोगों ने इस घर की आदत डाल ली और अब वे लोग इसी तरह के घरों में रहना पसंद करते हैं।

LIVE TV