पानी भर रही महिला की करंट लगने से मौत

घर में पानीरुद्रपुर (उधमसिंह नगर)। घर में पानी भर रही महिला की करंट लगने से मौत हो गई। ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। इससे गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की।

जानकारी के मुताबिक, तशनुमा (30 वर्ष) पत्नी महबूब जैदी घर में पानी भर रही थी। उसी दौरान नल में करंट फैलने से वह इसकी चपेट में आ गई। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष सहित ऊर्जा निगम के अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगो का कहना था कि बिजली की लाइन में फाल्ट के चलते करंट फैल गया। इसके चलते हादसा हुआ। वहीं, ऊर्जा निगम के अधिकारियो ने 11 हजार की लाइन में पक्षी टकराने से करंट फैलने की आशंका जताई।

LIVE TV