घर में छुपे हैं ये घरेलु उपाय जो निखारेंगे आपकी त्वचा और बाल   

हेल्थ का ध्यान रखने के साथ-साथ आज कल बहुत जरुरी हो जाता है, कि हम अपनी त्वचा के साथ बालों का भी खास ध्यान रखें। इसके लिए ये जरुरी हो जाता है कि आप उनको स्वस्थ और सुन्दर बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण चीजों का प्रयोग करें। कपूर

त्वचा और बालों का ध्यान हमें हमेंशा से ही रखना पड़ता है समय-समय पर  इनमें परिवर्तन करने के साथ-साथ इनका खास प्रकार से ध्यान रखना जरुरी हो जाता है। मार्केट से लेकर घरेलु अनेक प्रकार के उपाय अपनाते हैं। आज हम आपको बतायेगें कपूर की मदद से त्वचा और बालों में  किस प्रकार से उपयोग करके त्वचा और बालों में निखार कैसे ला  सकते हैं। साथ ही बालों की रगंत में भी निखार ला सकते है।

निर्भया केस पर फिर टल सकती है फांसी, प्रशासन ने 5 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

घर में कपूर का प्रयोग मंदिर और पूजा-पाठ में ही नही बालों और त्वचा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। कपूर में सिन्नमोम कैम्फोरा के पेड़ से लिया जाता है।इसमें कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए भी उपयोग किया जाता हैं। इसका इस्तेमाल बाम और रब्स में किया जाता है। जिसे सर दर्द में काफी आराम मिलता है। सर्दी,खासी ,कफ के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। कपूर में एंटी-इंफ्लामेटरी नामक गुण पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। त्वचा के साथ-साथ बालों को भी अच्छा बनाता है। कपूर में किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं पाया जाता है।

डैंड्रफ  – आजकल लोग डैंड्रफ की समस्या से काफी परेशान रहते है, जिसके लिए वे अनेक प्रकार के उपाय भी अपनाते हैं परन्तु उन्हें निजात नही मिल पाती है लेकिन अगर आप बालों के लिए कपूर का प्रयोग करते हैं तो यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा।कपूर में एंटी-फंगल तत्व पाया जाता है साथ ही एंटी-इंफ्लामेटरी तत्व पाये जाते है। जो बालों से डैंड्रफ  को दूर करने में मद्द करता है।

जूं –  बालों में जूं की समस्या है तो कपूर का इस्तेमाल करके जूं की समस्या से निजात पा सकते है।नारियल तेल में कपूर को मिला कर अपने बालों में लगा कर छोड़ दें।कुछ दिनों में बालों से जूं निकल जायेगा।

बालों की समस्या– बाल झड़ना एक आम बात है लेकिन जब बाल ज्यादा झड़ने लगे तो यह समस्या का विषय बन जाता है। बालों के पतलेपन से परेशान है या बाल काफी झड़ रहे है तो आप कपूर का इस्तेमाल करके इस समस्या से बच सकते है। कपूर का प्रयोग रोजाना प्रयोग में लाने से बालों में एक अलग प्रकार की चमक और नेचुरल रहते हैं।

पिंपस करें दूर– त्वचा में पिंपल्स और मुंहासे निकला एक आम समस्या है। पिंपल्स को दूर करने के लिए कपूर का प्रयोग कर सकते है। चेहरे के मुंहासों को धीरे-धीरे दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही यह चेहरे में आई सूजन को भी कम करता है।

LIVE TV