ग्राम प्रधानो ने पंचायती राज चुनाव का बिगुल फुकने से पहले, मनरेगा के कार्यो को बताया आफत का जंजाल

रिपोर्ट-हरीश सिंह नगरकोटी 

उत्तराखंड : बागेश्वर के विद्यान सभा कपकोट के मल्ला दानपुर के ग्राम कर्मी व कांडा क्षेत्र के नारायण गूंठ गांव के निवर्तमान ग्राम प्रधानो ने पंचायती राज चुनावो का बिगुल फुकने से पहले ही मनरेगा के कार्यो को आफत का जंजाल बताया।

मनरेगा योजना आफत का जंजाल

कहा कि अग्रिम आने वाले गांवों के प्रधानो के लिए मनरेगा की योजना आफत का जंजाल बनने वाली है। भुगतान समय से नही हो पाता है। न कार्य योजनाएं समय से रखी जाती है। गांव के बेरोजगार युवाओ का इस मनरेगा योजना से पूर्ण तरीके से मोहभंग हो गया है।

हॉलीवुड के इन मशहूर कलाकारों का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

महिपाल राम

मल्ला दानपुर के सबसे बड़ी ग्राम सभा कर्मी के निर्वतमान प्रधान महिपाल राम का कहना है। कि मल्ला दानपुर के सभी गांव के मजदूर मनरेगा के कार्य को करने के लिये राजी ही नही है। मजदूर डर गया है। उसे नही लगता ही कि उसे समय से पैसा मिल भी पायेगा या नही, मनरेगा योजना हमारे गांवो मे पूर्ण रूप से फेल हो गयी है।

शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इस उपाय को जरुर अपनाएं…

कांडा क्षेत्र की नारायण गूंठ प्रधान का कहना है। कि मनरेगा योजना मे काफि दिक्कते है। गांवो मे मजदूर व मिस्तरी मिल नही पाते है। मजदूरो को सॉय को रोज मजदूरी देने पडती है। ग्राम प्रधानो के पास मजदूरो को मजदूरी देने के पैसे तक नही है। मजदूरी का भुगतान ही तय समय पर नही हो पाने से प्रधानो के लिये यह योजना परेशानी खडी कर रही है।

LIVE TV