वायरल वीडियो : माथे पर तिलक और भगवा गमछा बांध ‘पंडित’ ने खाया गोमांस!

गौ रक्षकनई दिल्ली। इन दिनों गाय और गौ रक्षा, विकास, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को पीछे छोड़ते हुए देश का राष्ट्रीय मुद्दा बन गया हैं। गौ रक्षा के नाम पर जगह-जगह सांप्रदायिक हिंसा जैसे आम बात हो गई हो। गौ रक्षक तो गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की बात भी उठा रहे हैं। कुछ समय पहले भारत सरकार ने बीफ खाने पर पाबंदी भी लगा दी थी। लेकिन इन सब के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में खुद को पंडित बताने वाले व्यक्ति का कहना है कि ‘गाय कोई भगवान नहीं सिर्फ एक पशु है।’

यह भी पढ़ें:- गोवा में बीफ की कमी को पूरा करेगा कर्नाटक, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स जो कि सर पर भगवा गमछा बांधा है और माथे पर तिलक लगा रखा है वो गाय का गोश्त खाते नजर आ रहा है।

ये वीडियो कब का है और कहां का है इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है। वो खुद को हिंदू पंडित बता रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा गया है कि ‘गौरक्षकों, गौमाता के नाम पर कत्ल करने वाले देख तेरा महासंत पंडित कैसे गाय का गोश्त खा रहा है।‘

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अभी तक लगभग 4 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर कुछ यूजर्स कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि ये पंडित हो ही नहीं सकता और जानबूझकर नफरत फैलाने के लिये वीडियो को बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-बंगाल में 314 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ दो लोग गिरफ्तार

वीडियो के अनुसार वीडियो बनाने वाले उस शख्स से पूछ रहे हैं कि आपको पता है ये किस चीज का मांस है। इसपर वह शख्स कहता है कि हां पता है, ये गाय का गोश्त है। इस शख्स से वहां के लोग कहते हैं कि गाय तो आप लोगों के लिये भगवान है फिर क्यों खा रहे हैं। इसके जवाब में वो शख्स कहता है कि गाय कोई भगवान या भगवती नहीं है।।ये सिर्फ एक पशु है।

वीडियो के मुताबिक उससे लोग पूछ रहे है कि आप ये बातें मोदी को या गौं रक्षकों को क्यों नहीं समझाते। इस सवाल पर वो चुप हो जाता है। ये लोग उससे ये भी कहते हैं कि आप हिंदू हो तो आपको हिंदू होटल में खाना चाहिये लेकिन यहां मुस्लिम होटल में बैठकर गौमांस खा रहे हो।

LIVE TV